दुनिया

'अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से पहले तेल की कीमतें बढ़ाने की कोशिश', ट्रंप ने ईरान के खिलाफ फिर खोला मोर्चा

US Iran Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर तेल की कीमतें बढ़ाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि ईरान में सात महीनों से भी कम समय में 75,000 प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

US Iran Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर तेल की कीमतें बढ़ाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान अमेरिकी मध्यावधि चुनावों से पहले तेल की कीमत बढ़ाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है।

ट्रंप ने कहा कि ईरान फर्जी हमलों और बारूदी सुरंगों की मनगढ़ंत कहानियां गढ़ रहा है, जबकि होर्मुज स्ट्रेट से संघर्ष शुरू होने से पहले की तुलना में भी अधिक तेल गुजर रहा है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा, ''अब होर्मुज स्ट्रेट से संघर्ष शुरू होने से पहले की तुलना में भी अधिक तेल गुजर रहा है। इसके बावजूद, ईरान तेल की कीमतें बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है।''

ट्रंप ने ईरान पर लगाए गंभीर आरोप

ट्रंप ने ईरान की सरकार पर प्रदर्शनकारियों की हत्या करने और रास्ते में आने वाले अन्य लोगों के खिलाफ हिंसा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने ईरानी शासन को 'दुष्ट' बताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिकी जनता और पूरी दुनिया यह समझेगी कि वे कितने क्रूर हैं!

'ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे'

उन्होंने आगे कहा, ''सात महीनों से भी कम समय में 75,000 प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं। यह बेहद चौंकाने वाला है कि दुनिया और 'डेमोक्रेट पार्टी' को इसकी कोई परवाह नहीं है।'' ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए और वह उसे कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे।

ट्रंप का बयान ऐसे मौके पर आया जब ईरान ने दावा किया कि होर्मुज में बीती रात उसके हमलों या समुद्री बारूदी सुरंगों में विस्फोट के कारण सात तेल टैंकरों में आग लग गई या वे क्षतिग्रस्त हो गए। व्यापक स्तर पर युद्ध फिर शुरू होने की आशंकाओं के बीच बढ़ते तनाव के दौर में यह संख्या असामान्य रूप से अधिक है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article