अध्यात्म

Ekadashi Vrat Calendar 2027: साल 2027 में कब-कब पड़ेगी एकादशी, देखें जनवरी से दिसंबर तक सभी 25 एकादशी व्रत की तारीखें

Ekadashi Vrat Calendar 2027: साल 2027 में एकादशी कब-कब पड़ेगी? जानें जनवरी से दिसंबर तक सभी 25 एकादशी की तारीखें। नोट करें कि अगले साल निर्जला, देवशयनी, देवउठनी और मोक्षदा आदि एकादशी व्रत की डेट्स।

Image

एकादशी व्रत कैलेंडर 2027, देखें जनवरी से दिसंबर तक सभी 25 एकादशी व्रत की तारीखें (AI Image)

Ekadashi Vrat List 2027 in Hindi: भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए एकादशी तिथि को बेहद शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में हर महीने दो एकादशी आती हैं। एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। हालांकि, अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार किसी महीने में तीन एकादशी भी पड़ सकती हैं। साल 2027 में कुल 25 एकादशी व्रत की तारीखें पड़ रही हैं। इनमें निर्जला एकादशी, देवशयनी एकादशी, देवउठनी एकादशी, पुत्रदा एकादशी और मोक्षदा एकादशी प्रमुख हैं। अगर आप पूरे साल एकादशी का व्रत रखते हैं या भगवान विष्णु की विशेष पूजा करना चाहते हैं, तो यह कैलेंडर आपके काम आएगा। यहां जनवरी से दिसंबर 2027 तक की सभी एकादशी व्रत की तारीखें और उनका धार्मिक महत्व बताया गया है।

एकादशी व्रत कैलेंडर 2027 (Ekadashi Vrat Calendar 2027 Month Wise)

नीचे दी गई तारीखें नई दिल्ली के पंचांग के अनुसार सामान्य यानी स्मार्त व्रत के लिए हैं। वैष्णव परंपरा में कुछ तारीखें अलग हो सकती हैं।

2027 का महीनाएकादशी का नामतारीख और दिन
जनवरी 2027सफला एकादशी3 जनवरी, रविवार
पौष पुत्रदा एकादशी18 जनवरी, सोमवार
फरवरी 2027षटतिला एकादशी2 फरवरी, मंगलवार
जया एकादशी17 फरवरी, बुधवार
मार्च 2027विजया एकादशी4 मार्च, गुरुवार
आमलकी एकादशी18 मार्च, गुरुवार
अप्रैल 2027पापमोचिनी एकादशी2 अप्रैल, शुक्रवार
कामदा एकादशी17 अप्रैल, शनिवार
मई 2027वरुथिनी एकादशी2 मई, रविवार
मोहिनी एकादशी16 मई, रविवार
जून 2027अपरा एकादशी1 जून, मंगलवार
निर्जला एकादशी14 जून, सोमवार
योगिनी एकादशी30 जून, बुधवार
जुलाई 2027देवशयनी एकादशी14 जुलाई, बुधवार
कामिका एकादशी29 जुलाई, गुरुवार
अगस्त 2027 श्रावण पुत्रदा एकादशी12 अगस्त, गुरुवार
अजा एकादशी28 अगस्त, शनिवार
सितंबर 2027परिवर्तिनी एकादशी11 सितंबर, शनिवार
इंदिरा एकादशी26 सितंबर, रविवार
अक्टूबर 2027पापांकुशा एकादशी11 अक्टूबर, सोमवार
रमा एकादशी25 अक्टूबर, सोमवार
नवंबर 2027देवउठनी एकादशी10 नवंबर, बुधवार
उत्पन्ना एकादशी24 नवंबर, बुधवार
दिसंबर 2027मोक्षदा एकादशी9 दिसंबर, गुरुवार
सफला एकादशी23 दिसंबर, गुरुवार

ध्यान दें कि पंचांग के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी 18 जनवरी को स्मार्त और 19 जनवरी को वैष्णव परंपरा के अनुसार है। इसी तरह कामिका एकादशी 29 जुलाई और वैष्णव कामिका एकादशी 30 जुलाई को पड़ेगी। रमा एकादशी का वैष्णव व्रत 26 अक्टूबर को है।

2027 Ekadashi Vrat List

2027 Ekadashi Vrat List

साल 2027 में कुल कितनी एकादशी पड़ेंगी

साल 2027 में कुल 25 एकादशी व्रत पड़ेंगे। आमतौर पर एक वर्ष में 24 एकादशी होती हैं, लेकिन चंद्र तिथियों और अंग्रेजी कैलेंडर की तारीखों के अंतर के कारण इस साल 25 एकादशी व्रत की तारीखें मिल रही हैं। जून में तीन एकादशी पड़ेंगी। बाकी महीनों में दो-दो एकादशी व्रत रहेंगे।

ध्यान देने वाली बात यह है कि जनवरी और दिसंबर दोनों महीनों में सफला एकादशी पड़ रही है। साल की शुरुआत 3 जनवरी की सफला एकादशी से होगी और अंतिम एकादशी भी 23 दिसंबर को सफला एकादशी ही रहेगी।

निर्जला एकादशी 2027 कब है (Nirjala Ekadashi 2027 Date)

साल 2027 में निर्जला एकादशी का व्रत 14 जून, सोमवार को रखा जाएगा। यह ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी है। धार्मिक मान्यताओं में इसे विशेष महत्व दिया गया है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ जलदान करने की परंपरा है।

देवशयनी एकादशी 2027 कब है (Devshayani Ekadashi 2027)

देवशयनी एकादशी 14 जुलाई 2027, बुधवार को पड़ेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में जाते हैं और चातुर्मास की शुरुआत होती है। चातुर्मास में विवाह जैसे मांगलिक कार्य सामान्यतः नहीं किए जाते।

देवउठनी एकादशी 2027 कब है (Dev Uthani Ekadashi 2027)

साल 2027 में देवउठनी एकादशी 10 नवंबर, बुधवार को है। इसे देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके साथ चातुर्मास समाप्त होता है। देवउठनी एकादशी के आसपास तुलसी विवाह की परंपरा भी निभाई जाती है। इसके बाद विवाह और दूसरे शुभ कार्यों के मुहूर्त फिर से देखे जाने लगते हैं।

पुत्रदा एकादशी 2027 कब-कब है

साल में दो बार पुत्रदा एकादशी आती है। पहली पौष मास के शुक्ल पक्ष में और दूसरी श्रावण मास के शुक्ल पक्ष में। साल 2027 में पौष पुत्रदा एकादशी 18 जनवरी को और श्रावण पुत्रदा एकादशी 12 अगस्त को पड़ेगी। धार्मिक मान्यताओं में यह व्रत संतान के कल्याण और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना से जुड़ा है।

मोक्षदा एकादशी 2027 कब है

मोक्षदा एकादशी 9 दिसंबर 2027, गुरुवार को पड़ेगी। इसी दिन गीता जयंती भी मनाई जाती है। मान्यता है कि मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को भगवद्गीता का उपदेश दिया था। इस दिन गीता पाठ, भगवान विष्णु की पूजा और दान-पुण्य करने की परंपरा है।

एकादशी व्रत की पूजा विधि (Ekadashi Vrat Puja Vidhi)

एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। साफ कपड़े पहनें और भगवान विष्णु के सामने दीपक जलाएं। पूजा में पीले फूल, फल, तुलसी दल और भगवान को प्रिय भोग अर्पित किए जा सकते हैं। भगवान विष्णु के मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करें।

इस दिन विष्णु सहस्रनाम या एकादशी व्रत कथा का पाठ भी किया जाता है। अपनी परंपरा के अनुसार फलाहार या उपवास रखा जा सकता है। अगले दिन द्वादशी तिथि में निर्धारित पारण समय पर व्रत खोला जाता है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article