Number 1 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष किसी भी माह दिनांक 01,10,19 या28 को हुआ है वो अंक 01 के जन्मांक में आएंगे। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। सूर्य आत्मबल में वृद्धि करता है। राजनीति में सफलता देता है। सूर्य प्रसिद्धि प्रदान करता है। भूमि तथा धन प्रदान करता है। यह चल तथा अचल संपत्ति देता है। इस अंक के जातक सुन्दर शरीर वाले तथा जीवन में बहुत सफल होते हैं। सेना,पुलिस,सिविल सेवा, राजनीति,प्रबंधन तथा जमीन सम्बंधित व्यवसाय में यह जातक बहुत ही सफल होते हैं। इस वर्ष जन्मांक 01 के जातक सफलता के नए आयाम गढ़ेंगे। व्यवसाय तथा जॉब में सफल रहेंगे। यह वर्ष 2023 इनका उन्नतिकारक है।
स्वास्थ्य- यह वर्ष हेल्थ की दृष्टि से शुरू में संघर्षमय लेकिन फिर बेहतर रहेगा। लीवर प्रॉब्लम मई में समस्या आ सकती है। ब्लड प्रेशर तथा शुगर के लोग एलर्ट रहेंगे। फरवरी तक का समय स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का है।
जॉब व व्यवसाय- यह वर्ष जॉब व व्यवसाय में उन्नति का है। आईटी,फ़िल्म,टीवी,मैनेजमेंट तथा ला फील्ड से सम्बद्ध लोग खूब सफल रहेंगे। इस वर्ष बैंकिंग,आईटी व मीडिया से सम्बंधित जॉब में परिवर्तन दिखा रहा है। प्रशासनिक सेवा से जुड़े जातक बहुत ही सफल रहेंगे। अप्रैल से जून तक का समय थोड़ा संघर्ष का है। सितम्बर से नवम्बर तक का समय बहुत शानदार है। यदि जॉब चेंज करना चाहते हैं तो जुलाई के बाद का समय बेहतर है।
लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन- आपकी लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी। इस वर्ष मई से जुलाई तथा सितम्बर से दिसम्बर के मध्य प्रेम की परिणती विवाहयोग्य जातकों के लिये विवाह में है। आपका वैवाहिक जीवन इस वर्ष बहुत ही बेहतर रहेगा।
आर्थिक स्थिति- यह वर्ष धन की प्राप्ति का है। आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। इस वर्ष आप जमीन या मकान खरीद सकते हैं। इस जन्मांक के जातक इस वर्ष धनागम से प्रसन्न रहेंगे।
शुभ तथा अशुभ समय- 14 जनवरी से 16 जून तक का समय बेहतर रहेगा। जून ,जनवरी व सितम्बर शुभ माह है।
उपाय-प्रतिदिन सूर्य भगवान को जल दे। प्रत्येक रविवार को श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें। अन्न दान करते रहें। सूर्योपासना नित्य करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें। माणिक्य स्वर्ण में अनामिका में शुभ मुहूर्त में धारण करें।
अंक ज्योतिष राशिफल 2023
2023 वार्षिक राशिफल । 2023 Yearly Horoscope
