अध्यात्म

मूलांक 8 अंक ज्योतिष राशिफल 2023: जॉब व व्यवसाय के लिए उन्नतिकारक होगा साल 2023, इन महीनों में बरतनी होगी सावधानियां

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 1, 2023, 03:58 PM IST

Number 08 Numerology 2023 Prediction For Personality, Business, Career, Marriage, Love Life and Compatibility in Hindi: अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। शनि न्याय,तंत्र, अध्यात्म व आत्मबल में वृद्धि करता है। इस वर्ष जन्मांक 08 के जातक सफलता के नए आयाम गढ़ेंगे। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा आठ जन्मांक वालों के लिए साल 2023।

Image

Ankfal 2023

Number 08 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life Predictions in Hindi: जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष किसी भी माह दिनांक 08,17,26 को हुआ है वो अंक 08 के जन्मांक में आएंगे। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। शनि न्याय,तंत्र, अध्यात्म व आत्मबल में वृद्धि करता है। जॉब व राजनीति में सफलता देता है। आध्यात्मिक प्रसिद्धि प्रदान करता है।

शनि धन तथा धर्म दोनों प्रदान करता है। यह चल तथा अचल संपत्ति देता है।इस अंक के जातक सुन्दर शरीर वाले तथा जीवन में बहुत सफल होते हैं। वकालत,फ़िल्म,पत्रकारिता,सिविल सेवा, राजनीति,प्रबंधन तथा मेडिकल सम्बंधित व्यवसाय में यह जातक बहुत ही सफल होते हैं।इस वर्ष जन्मांक 08 के जातक सफलता के नए आयाम गढ़ेंगे। व्यवसाय तथा जॉब में सफल रहेंगे।यह वर्ष इनका उन्नतिकारक है।2023 अंक 07 से प्रभावित रहेगा।अंक 07 स्वामी ग्रह केतु है।

स्वास्थ्य- यह वर्ष हेल्थ की दृष्टि से फरवरी के बाद बहुत ही बहुत बेहतर रहेगा।फरवरी ,अप्रैल व जून माह में हेल्थ से समस्या आ सकती है।ब्लड प्रेशर तथा हार्ट के मरीज एलर्ट रहेंगे।वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहने का समय है।स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

जॉब व व्यवसाय- यह वर्ष जॉब व व्यवसाय के लिए उन्नतिकारक है।अप्रैल,मई व जुलाई माह जॉब में विशेष प्रोग्रेस का है।टेक्निकल,फ़िल्म,टीवी,मैनेजमेंट तथा बैंकिंग फील्ड जे सम्बद्ध लोग खूब सफल रहेंगे।इस वर्ष 25 मार्च के बाद जॉब में स्थान परिवर्तन भी दिखा रहा है।मीडिया व बैंकिंग सेवा जे जुड़े जातक बहुत ही सफल रहेंगे। व्यवसाय के लिए सफलता का वर्ष है।15 जून के बाद का समय बहुत शानदार है।यदि जॉब चेंज करना चाहते हैं तो सितम्बर का समय बेहतर है।

लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन-आपकी लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी।इस वर्ष जनवरी से 15 मार्च फिर सितम्बर से नवम्बर के मध्य प्रेम की परिणती विवाहयोग्य जातकों के लिये विवाह में है।आपका वैवाहिक जीवन इस वर्ष बहुत ही बेहतर रहेगा।

आर्थिक स्थिति-यह वर्ष आर्थिक प्रगति का है।धन की प्राप्ति संभावित है। धन का व्यय अच्छे कार्यों व रियल स्टेट में है।इस वर्ष आप जुलाई व सितम्बर माह में जमीन या मकान खरीद सकते हैं।इस जन्मांक के जातक जो व्यवसाय में हैं व्यवसाय में नवीन कार्य से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में कोई नई डील जून व नवम्बर में सम्भव है।

शुभ तथा अशुभ समय- फरवरी ,मार्च तथा अक्टूबर का माह शुभ है।

उपाय-अंक 08 के स्वामी शनि के इष्ट हनुमान जी की उपासना करें। शिव उपासना करते रहें।शिव पूजा करें।शुभ मुहूर्त में रुद्राभिषेक कराएं।शनिवार को तिल व उड़द का दान करें।रोगों से मुक्ति के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।अंक 08 के स्वामी शनि से सम्बंधित उपाय भी करें।तिल व कम्बल का दान करते रहें।

अंक ज्योतिष राशिफल 2023

2023 वार्षिक राशिफल । 2023 Yearly Horoscope

लव राशिफल 2023 । Love Horoscope 2023

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article