राशिफल

Tula Love Rashifal 2023: पार्टनर को कोई अच्छा सा तोहफा लाकर दें, लव लाइफ खिल उठेगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 02:41 PM IST

Tula Rashi Love Rashifal 2023, Libra Love Horoscope 2023 in Hindi: नया साल आपके लिए खूब सारा प्यार लेकर आ सकता है। अनमैरीड कपल्स एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे वहीं शादी के बंधन में बंधने की संभावना ज्यादा है। हालांकि सफर में छोटी मोटी रुकावटे आ सकती हैं।

Image

तुला लव राशिफल

पंडित समीर जैन

Tula Rashi Love Rashifal 2023, Libra Love Horoscope 2023 in Hindi: तुला (Libra) - तुला राशि के लोगों के लिए नया साल प्यार मोहब्बत के रिश्ते में बहुत सारे नए रंग और खुशियां लेकर आएगा। साल के शुरुआती दिनों में ही आपके और आपके पार्टनर के बीच की लड़ाइयां दूर हो जाएंगी। वहीं अगर कपल्स के बीच में हालात अत्यधिक बिगड़े हुए थे, तो वो भी बिना किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप के सुलझ जाएंगे। आपके पार्टनर की सेहत भी नियंत्रण में रहने की उम्मीद है।

अप्रैल से सितंबर के बीच के महीनों में भी लव लाइफ बहुत अच्छे रास्ते पर चलती नजर आएगी। रिश्ते में हर तरफ से सकारात्मकता भरी हुई रहेगी। वैवाहिक जीवन या गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के बीच के सारे मतभेद और मनमुटाव खत्म हो जाएगें। आप इन महीनों में बेहद हसीन और सुखद समय बिताएंगे। अविवाहित जोड़ो की शादी में आ रही रुकावटे भी दूर होंगी, और इसी के साथ आप डेटिंग लाइफ में कुछ बहुत अच्छा क्वालिटी टाइम व्यतीत करेंगे।

सितंबर के मध्य से लेकर साल के आखिर तक भी स्थिति में संतुलन बना रहेगा। हालांकि आपके और आपके पति/पत्नी के बीच काम की वजह से हल्की फुल्की लड़ाई या तनाव जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसी स्थिति के कारण हो सकता है कि, आप दोनों एक दूसरे के साथ ज्यादा अच्छा समय न बिता पाएं। हालांकि ऐसा होने से रिश्ते पर बहुत ज्यादा नकारात्मक असर नहीं होगा। हो सकता है कि, आप अपने पार्टनर के लिए किसी तरह का कोई आर्टिस्टिक तोहफा लेकर आए, जो उन्हें बहुत अच्छा लगेगा।

Love Horoscope 2023 (Aries To Pisces)

Yearly Rashifal 2023 (Aries To Pisces)

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article