Kumbh Rashi Love Rashifal 2023, Aquarius Love Horoscope 2023 in Hindi: पंडित समीर जैन- कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2023 प्यार, रोमांस और रिश्तों के लिहाज से अच्छा रहेगा। आप इस अवधि में पारिवारिक आयोजनों और मेलजोल में व्यस्त रहेंगे। आप अपने साथी के लिए कुछ पसंदीदा उपहार खरीदने को पैसे खर्च करेंगे, जिससे साथी के प्रति आपका स्नेह बढ़ेगा। पार्टनर के लिए कुछ स्वादिष्ट खाना बनाएंगे और साथ इसका आनंद लेंगे। आप बातचीत के दौरान साथी के साथ अधिक विनम्र रहेंगे, जिससे रिश्ते में आपसी सम्मान पैदा होगा।
शुभ समाचार मिलने की उम्मीद: अप्रैल 2023 के मध्य से सितंबर 2023 के मध्य तक आप अपने साथी के साथ कुछ छोटी यात्राओं के लिए जाएंगे। यहां आप पार्टनर के साथ कुछ खुशी के पलों का अनुभव करेंगे। आपको अपने साथी के परिवार से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। कड़े फैसले में आपका पार्टनर आपके साथ रहेगा, जिससे रिश्ते में विश्वास पैदा होगा।
विनम्र रहने की जरूरत: सितंबर 2023 के मध्य से वर्ष 2023 के अंत तक आपको साथी के साथ विनम्र रहने की आवश्यकता होगी। भावनात्मक लगाव के कारण आपको अपने बोलने के तरीके में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आप शायद कुछ घटनाओं पर कठोर संवाद करेंगे।
कुछ घटनाक्रम ऐसे होंगे, जब आप पार्टनर के साथ ज्यादा इमोशनल होंगे। लव बर्ड्स एक-दूसरे से अपनी फीलिंग्स जाहिर कर पाएंगे, जो रिश्ते में बॉन्डिंग के लिए पॉजिटिव रहेगा।
Love Horoscope 2023 (Aries To Pisces)
Yearly Rashifal 2023 (Aries To Pisces)
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
