देश

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन! अनिल पंडित 'Wanted' घोषित, आरोपी पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया,मास्टरमाइंड अनिल पंडित को Wanted घोषित किया वहीं आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

Image

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा एक्शन!

मुंबई पुलिस ने 22 अक्टूबर यानी बृहस्पतिवार को अदालत को बताया कि बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित को वांछित आरोपी (Wanted) नामजद किया गया है। वहीं मामले में गिरफ्तार लोगों को अदालत ने 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

एस्प्लेनेड मजिस्ट्रेट अदालत ने आरोपियों को 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। इन आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत जिले का कुणाल और सुमित तथा उत्तर प्रदेश निवासी राधा और बबीता शामिल हैं।

'श्रॉफ पर गोलीबारी पंडित के निर्देश पर की गई थी'

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य पंडित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए 18 अक्टूबर को श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी।मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करते हुए कहा कि श्रॉफ पर गोलीबारी पंडित के निर्देश पर की गई थी और चारों उन तीन व्यक्तियों के साथ साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थे जिन्हें पहले गिरफ्तार किया गया है।

'इन आरोपियों ने शूटर को हथियार मुहैया कराए थे'

जांचकर्ताओं ने आरोपियों की हिरासत का अनुरोध करते हुए कहा कि इन आरोपियों ने शूटर को हथियार मुहैया कराए थे। पुलिस ने बताया कि कुणाल और सुमित ने अनिल पंडित के निर्देश पर अमृतसर से एक पिस्तौल और 20 कारतूस लिये थे, जबकि राधा और बबीता मुंबई आईं और उन्होंने साजिश में शामिल अन्य लोगों को हथियार सौंप दिया।

अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है

बचाव पक्ष के वकीलों अजिंक्य मिरगुल और सत्यव्रत जोशी ने हिरासत के अनुरोध का विरोध करते हुए कहा कि इन आरोपियों के खिलाफ कोई सामग्री नहीं है और उन्हें केवल संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों को 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। मुंबई के जुहू इलाके में 18 अक्टूबर की शाम दो लोगों ने श्रॉफ की कार पर गोलियां चलाईं और फिर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। अभिनेता बाल-बाल बच गए, जबकि उनका चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। बाद में मोटरसाइकिल अंधेरी में लावारिस हालत में मिली। मुंबई पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article