राशिफल

Singh Love Rashifal 2023: पार्टनर को टाइम देना होगा जरूरी, नहीं तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 02:42 PM IST

Singh Rashi Love Rashifal 2023, Leo Love Horoscope 2023 in Hindi: सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2023 प्यार के अध्याय में नए मनमोहक प्रसंग लेकर आएगा। हालांकि बीच बीच में पार्टनर से मतभेद और उलझन की समस्या बढ़ सकती है, जिसे न संभालने पर रिश्ता टूट सकता है।

Image

सिंह लव राशिफल

पंडित समीर जैन

Singh Rashi Love Rashifal 2023, Leo Love Horoscope 2023 in Hindi: सिंह (Leo) - रिश्ते-नाते और प्यार-मोहब्बत के लिहाज से सिंह राशि के लोगों के लिए आने वाला साल मिलाजुला रहेगा। साल की शुरुआत में आपके वैवाहिक जीवन या रिलेशनशिप में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि, इस समय में अपने पार्टनर से किसी तरह की बहुत ज्यादा उम्मीदें लगाते न चले जाए। साथ ही अपनी पति/पत्नी/पार्टनर का सहयोग करें, उन्हें समझने की कोशिश करें। ये वो समय है जिसमें आपके प्यार की परीक्षा है। किसी तरह के वाद विवाद से बचें। गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड इस वक्त पारिवारिक मुद्दों पर बात करने से बचेंगे, तो बेहतर रहेगा। नहीं तो बहस होने की संभावना है, जिसके चलते आपका ब्रेकअप भी हो सकता है। शादी का फैसला लेने जा रहे लोगों को सलाह है कि, कुछ दिनों के लिए इस मुद्दे को टाल दिया जाए।

अप्रैल से लेकर सितंबर 2023 के बीच में कहीं जाकर आपके हालात ठीक होंगे। इस समय तक आते आते आप अपनी वाणी पर भी काबू पा लेंगे। जिसके परिणामस्वरूप आपके और आपके पार्टनर के बीच में आ रही कई सारी दिक्कतों का समाधान अपने आप हो जाएगा। आप अपनी पति/पत्नी या गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड से अपने दिल की बाते खुलकर कह पाएंगे। जिससे रिश्ते में नई उमंग जाग जाएगी, और कपल्स कुछ अच्छा समय अवश्य बिताएंगे।

सितंबर के मध्य से लेकर साल 2023 के अंत तक आप अपने रिश्ते में सकारात्मकता और खुशियां देखेंगे। हो सकता है कि आप अपने पार्टनर के साथ किसी धार्मिक जगह की यात्रा पर भी जाएं। इससे आपके पार्टनर का आपके ऊपर विश्वास और बढ़ जाएगा। दोनों के बीच तालमेल और भरोसा बना रहेगा, साल के अंत तक आप दोनों किसी रोमांचक ट्रिप पर भी जा सकते हैं।

Love Horoscope 2023 (Aries To Pisces)

Yearly Rashifal 2023 (Aries To Pisces)

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article