Ramayana OTT Release: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को लेकर दर्शकों का उत्साह बना हुआ हैं। मेकर्स ने इस मूवी का प्रमोशन दुनिया भर में करना शुरू कर दिया है। रणबीर कपूर को पहली बार बड़े परदे पर भगवान की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश भी हैं, जो रावण के रोल में नजर आएंगे। एक तरफ दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेताब हैं। वहीं दूसरी ओर 'रामायण' सिनेमाघरों के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएंगी, यह खबर भी सुर्खियों में बनी हुई है। तो चलिए जानते हैं मेकर्स कब और कहां फिल्म को ऑनलाइन पेश करेंगे।
जानिए किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएंगी 'रामायण'?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 'रामायण' की डिजिटल रिलीज के लिए जियो हॉटस्टार और प्राइम फोकस स्टूडियोज के बीच साझेदारी हुई है। इस साझेदारी का मकसद फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद देशभर के दर्शकों तक पहुंचाना है। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि दर्शकों को इसे देखने के लिए सामान्य OTT सब्सक्रिप्शन के बजाय अलग से पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को प्लेटफॉर्म पर पे-पर-व्यू मॉडल के तहत पेश करने की बड़ी प्लानिंग की जा रही है।
इस दिन रिलीज होगी 'रामायण'
रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। नमित मल्होत्रा के बैनर तले बन रही इस मूवी को मेकर्स भारतीय पौराणिक कथा रामायण को बड़े सिनेमाई स्तर पर पेश करने की तैयारी में है। फिल्म को IMAX 3D फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा। मेकर्स चाहते हैं कि दर्शक इस महाकाव्य की भव्यता, शानदार विजुअल्स और बड़े पर्दे पर तैयार किए गए सीन्स का अनुभव सिनेमाघरों में करें। इस मूवी में साई पल्लवी, अरुण गोविल, सनी देओल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, इंदिरा कृष्णन, कुणाल कपूर और विवेक ओबेरॉय सहित कई कलाकारों को अहम रोल में देखा जाएगा।
