Makar Rashi Love Rashifal 2023, Capricorn Love Horoscope 2023 in Hindi: पंडित समीर जैन- मकर राशि के जातकों के लिए प्यार, रोमांस और रिश्तों के लिहाज से 2023 का साल अच्छा रहेगा। वर्ष 2023 की शुरुआत में आप अपने साथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने पर आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। आपके कड़े फैसले में भी पार्टनर का साथ मिलेगा। आप अपने साथी को मुश्किल हालात में भी सहयोग करेंगे। पार्टनर के लिए कोई पसंदीदा उपहार खरीदेंगे।
अविवाहित लोग जीवन साथी की तलाश में होंगे तो वहीं लव बर्ड्स की मुलाकातें बढ़ेंगी। इसके अलावा अप्रैल 2023 के मध्य से सितंबर 2023 के मध्य तक सबकुछ सामान्य सा रहेगा। वहीं, आप एक नया पसंदीदा वाहन खरीद सकते हैं। अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ बॉन्ड या फंड में निवेश करने की योजना भी बनाएंगे, जिसमें जल्द ही अच्छा मुनाफा मिलेगा।
मतभेद से बचने की जरूरत: हालांकि, कुछ घटनाएं ऐसी भी होंगी जिसमें जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। किसी से बहुत अधिक अपेक्षा करने से बचने की सलाह दी जाती है। डेटिंग में आपको अपने साथी के साथ परिवार से संबंधित किसी भी प्रकार के तर्क-वितर्क से बचना चाहिए। यह रिश्ते में एक छोटी सी खाई पैदा कर सकता है।
सितंबर 2023 के मध्य से साल के अंत तक चीजें नियंत्रण में रहेंगी। कपल के बीच आपसी समझ बेहतर होगी। कभी-कभार आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाएंगे, जहां आप पार्टनर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम एन्जॉय करेंगे। लव बर्ड्स शादी करने की योजना बनाएंगे।
Love Horoscope 2023 (Aries To Pisces)
Yearly Rashifal 2023 (Aries To Pisces)
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
