बॉलीवुड

कानूनी पचड़े में फंसे Ramayana के मेकर्स, जानें पूरी बात

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म के मेकर्स कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात...

Image

कानूनी पचड़े में फंसे रामायण के मेकर्स (pic credit-ramayana movie)

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण (Ramayana) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म को लोग तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे है। यही वजह है कि रणबीर की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म रामायण ने दुनियाभर में 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच फिल्म रामायण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक फिल्म के मेकर्स कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-रणबीर कपूर की 'Brahmastra 2' पर आया अपडेट, Ayan Mukerji ने बताई देरी की वजह)

कानूनी पचड़े में फंसे रामायण के मेकर्स

हिंदू जनजागृति समिति के प्रवक्ता सतीश कोचरेकर ने मुंबई के मुलुंड पुलिस थाने में फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी के खिलाफ आधिकारिक पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, समिति ने रामायण के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई है। समिति का आरोप है कि फिल्म में मूल वाल्मीकि रामायण की कहानी को गलत तरीके से दिखाया गया है और इससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समिति का आरोप है कि फिल्म में रावण को गरीबों को सोने के घर देने वाला, कमजोर लोगों की मदद करने वाला और महिलाओं का सम्मान करने वाला दिखाया गया है। समिति ने इसे रावण का गलत महिमामंडन बताया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि फिल्म में भगवान राम और लक्ष्मण को ताड़का और खर-दूषण की सेना के सामने डरकर पीछे हटते हुए दिखाया गया है, जबकि रावण को बिना हथियार के बड़ी सेना से अकेले लड़ते हुए दिखाया गया है। इसके अलावा, शूर्पणखा की नाक काटने वाले सीन पर भी आपत्ति जताई गई है।

हिंदू जनजागृति समिति ने अपनी शिकायत में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 299 और 196 के तहत कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में मांग की गई है कि निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी और बाकी लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है...

Rakesh Kamal Trivedi
राकेश त्रिवेदीauthor

20 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ टीवी पत्रकारिता में सक्रिय, वर्तमान में TIMES NOW नवभारत में न्यूज़ एडिटर। क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज़्म में मजबूत पकड़ के साथ महाराष्ट्र की राजनीति और हाई-इम्पैक्ट राष्ट्रीय खबरों पर गहरी नज़र। डेटा-ड्रिवन रिसर्च, निर्भीक सवाल, ऑन-ग्राउंड एक्सपीरियंस और बेबाक विश्लेषण का संतुलित मिश्रण उनकी शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article