Navodaya Class 6 Exam Date 2027: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को एक बार फिर से सूचित किया जाता है कि जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2027 कक्षा 6 में एडमिशन के लिए परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित (Navodaya Class 6 Admission) की जाएगी। बता दें जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण इलाकों से आने वाले बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं। इसके अलावा 25% सीटों पर एडमिशन दोनों शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। ध्यान रहे यहां एडमिशन के लिए एंट्रेंस देने का केवल एक मौका होता है। यहां आप नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम की डेट व एग्जाम पैटर्न और सिलेबस चेक कर सकते हैं।
Navodaya Class 6 Exam Date 2027: कब होगी एनवीएस कक्षा 6 एंट्रेंस एग्जाम
बता दें नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी हो चुकी है। ध्यान रहे एग्जाम हॉल में उम्मीदवारों को बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व अन्य कोई डॉक्यूमेंट्स ले जाना न भूलें। बिना इसके आपको प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि आपने भी अभी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो नीचे दिए गए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
Navodaya Class 6 Admit Card 2026 Download: एनवीएस कक्षा 6 एंट्रेंस के लिए एडमिट कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले JNVST की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JNVST Javahar Navodaya Vidyalaya Class 6 Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Navodaya Class 6 Exam Pattern: एनवीएस कक्षा 6 एंट्रेंस एग्जाम शेड्यूल और पैटर्न
एनवीएस कक्षा 6 में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम 2 घंटे का होता है। एग्जाम सुबह 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें 100 मार्क्स के कुल 80 सवाल पूछे जाते हैं, जिसमें मेंटल एबिलिटी टेस्ट से 50 मार्क्स के 40 सवाल, लैंग्वेज टेस्ट के लिए 25 मार्क्स के 20 सवाल, अर्थमेटिक टेस्ट के 25 नंबर के 20 सवाल शामिल होते हैं। यहां प्रत्येक सही उत्तर के 1.25 मार्क्स दिए जाते हैं। निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होता है।
Navodaya Class 6 Exam Syllabus: एनवीएस कक्षा 6 एंट्रेंस एग्जाम सिलेबस
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन के लिए एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यहां मानसिक योग्यता परीक्षण (Mental Ability) से 25 मार्क्स के 20 प्रश्न, पर्यावरण अध्ययन (EVS) से 25 मार्क्स के 20 सवाल, अंकगणित परीक्षण (Arithmetic) से 25 मार्क्स के 20 क्वेश्चन और भाषा निरीक्षण (Language) से 25 नंबर के 20 सवाल पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
