साउथ मूवीज

CM Thalapathy Vijay के बाद अब Trisha Krishnan भी करेंगी राजनीति का रुख? एक कदम से तेज हुई अटकलें

Trisha Krishnan Political Debut: साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर अटकलें तेज हो रही हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि तृषा कृष्णन जल्द ही राजनीति में कदम रख सकती हैं।

Image

Trisha Krishnan रखेंगी राजनीति में कदम (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Trisha Krishnan Political Debut: साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय ने राजनीति में कदम रख जबरदस्त मुकाम हासिल किया। वह तमिलनाडू राज्य के मुख्यमंत्री बने। वहीं अब साउथ ही की सुपरस्टार एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर भी बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, अनुमान लगाए जा रहे हैं कि तृषा कृष्णनन भी मुख्यमंत्री थलपति विजय की तरह राजनीति का रुख कर सकती हैं। तृषा कृष्णन के समर्थकों ने हाल ही में एक संगठन की शुरुआत की है, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस के राजनीति में कदम रखने की अटकलें तेज हो गई हैं। तृषा कृष्णन को राजनीति में देखने के लिए फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anirudh-Kavya Maran को पीएम मोदी ने दी शादी की बधाई, चेन्नई रिसेप्शन में पहुंचे CM विजय समेत ये सितारे

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृषा कृष्णन के फैंस ने 'इलैया पुराची थलाइवी तृषा पेरावाई' नाम के संगठन की शुरुआत की है। इसके तमिलनाडू के जिले तिरुनेलवेली में शुरू किया गया है। इसके बाद से ही अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि तृषा कृष्णन भी जल्द राजनीति में कदम रखती दिखाई देंगी। इस बारे में बात करते हुए समनव्यक राजगोपाल ने कहा कि उन्हें अच्छा लगेगा अगर तृषा कृष्णन भी राजनीति का हिस्सा बनेंगी। उन्होंने कहा, "लोगों के लिए ये अच्छा होगा अगर तृषा भी मुख्यमंत्री विजय के साथ राजनीति में जुड़ती हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mysaa Postponed: रिलीज से चंद दिन पहले पोस्टपोन हुई 'मैसा', Rashmika Mandanna को भी नहीं पता नई डेट

    Trisha Krishnan के फैंस ने की संगठन की शुरुआत

    Trisha Krishnan के फैंस ने की संगठन की शुरुआत

      संगठन को शुरू करने वालों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह एक पोस्टर हाथ में लिये नजर आए। इस पोस्ट में तृषा कृष्णन हरी साड़ी में हाथ जोड़े खड़ी नजर आईं। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि इसे एक्ट्रेस के नाम पर समाज सेवा करने के लिए बनाया गया है। हालांकि तृषा कृष्णन के राजनीति में कदम रखने की बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। साथ ही इस मामले पर खुद एक्ट्रेस ने भी अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article