पंजाबी

Diljit Dosanjh के Mumbai Concert को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट से पहले बम धमाके की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। धमकी भरे ईमेल में पुणे कोर्ट का भी जिक्र है। जानें क्या है पूरा मामला....

Image

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर बम हमले का खतरा (pic credit-instagram)

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अहमदाबाद में दिलजीत का एक कॉन्सर्ट था, जहां उन्होंने धमाल मचा दिया। अब वो मुंबई में अपना लाइव शो करने वाले हैं। इस बीच दिलजीत दोसांझ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक, दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट को बम धमाके की धमकी मिली है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Diljit Dosanjh ने अहमदाबाद में ट्रोलर्स को दिया जवाब, 'पटियाला पैग' समेत विवादित गाने गाकर मचाया बवाल)

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर बम हमले का खतरा

पुणे मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 1:46 बजे पुणे जिला अदालत को धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले दिलजीत के कॉन्सर्ट और 31 दिसंबर का जिक्र किया गया था। ईमेल में पुणे कोर्ट परिसर में दोपहर 2:29 बजे बम धमाके की धमकी भी दी गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, यह ईमेल 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' के नाम से भेजा गया था। इसमें हमले की धमकी के साथ खालिस्तान से जुड़े नारे और महालक्ष्मी स्टेडियम में आईफोन के जरिए बम धमाके का भी जिक्र था। हालांकि, इस धमकी को लेकर अभी तक मुंबई पुलिस की ओर से किसी खास पाबंदी या नियम की जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि इस महीने बॉलीवुड के कई स्टार्स को धमकी मिल चुकी है। इस लिस्ट में दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन का नाम शामिल है। हाल ही में अमिताभ बच्चन को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी थी। इसके अलावा एक्टर के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन को भी धमकी दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article