टीवी मसाला

TV Newsmaker of Today: दीपिका कक्कड़ की ननद के रिसेप्शन में दिखे टीवी स्टार्स, बिग बॉस में होगी Wild Card एंट्री?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 16, 2022, 07:31 PM IST

TV Newsmaker of Today, 16 November 2022: टीवी इंडस्ट्री से आज 16 नवंबर 2022 को कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। एक तरह जहां अनुपमा को लेकर एक बड़ा अपडेट है, वहीं बिग बॉस में भी घरवालों की खटिया खड़ी होने वाली है। आइए आज की बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।

Image

Tv Newsmaker of Today, 16 November 2022

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • दीपिका कक्कड़ की ननद के रिसेप्शन की तस्वीरें वायरल हुईं।
  • बिग बॉस के घर में घरवालों को मिली सबसे बड़ी सजा।
  • टीवी सीरियल अनुपमा में होने वाली है नई एंट्री।

TV Newsmaker of Today; 16 november 2022: टीवी जगत की दुनिया में हलचल बनी ही रहती है। आज 16 नवंबर 2022 को भी कई बड़ी खबर सामने आई है। कुछ खबरें टेलीविजन रिएलिटी शो बिग बॉस 16 के घर की है, तो कुछ टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika kakar) की ननद सबा इब्राहिम के रिसेप्शन से सामने आई हैं, जहा आज कई टीवी जगत के सिलेब्रिटी नजर आए हैं। इसके साथ ही सभी के चहेते टीवी सीरियल, अनुपमा से भी एक बड़ी खबर आज सामने आई है। आइए मनोरंजन की दुनिया की बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।

सबा के रिसेप्शन में पहुंचे टीवी जगत के सितारे

बता दें कि सबा इब्राहिम के वेडिंग रिसेप्शन में शोएब और दीपिका के करीबी दोस्त और कई को-स्टार शामिल हुए है। इसके साथ ही बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस गौहर खान के साथ साथ जैद दरबार, आयुषी खुराना, शगुफ्ता अली, जया ओझा, जयति भाटिया, निमिशा वखारिया और भोजपुरी स्टार संभावना सेठ भी अपनी पत्नी के साथ नजर आए।

अनुपमा में होंगी दो नई एंट्री

इस वक्त टीवी के नंबर वन टीवी सीरियल अनुपमा में दो नए एक्टर की एंट्री होने वाली है। टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार सीरियल 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड में 2 नए किरदारों को शामिल किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी एक्ट्रेस निशी सक्सेना और टीवी एक्टर ऋषभ जयसवाल अनुपमा का हिस्सा बनने वाले हैं।

बिग बॉस ने बंद किया स्मोकिंग रूम?

बिग बॉस 16 के घर से भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीते काफी समय से घर के कंटेस्टेंट स्मोकिंग रूम से बाहर भी धूम्रपान करते हुए नजर आ रहे थे। तमाम रोकने के बावजूद आज बिग बॉस का गुस्सा फूट पड़ा है। बिग बॉस के आज के एपिसोड के प्रोमो के अनुसार बिग बॉस ने कंटेस्टेंट की एक बड़ी सजा दी है और स्मोकिंग रूम ही बंद करवा दिया है। जिसपर अब लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है।

बिग बॉस में होने वाली है Wild Card एंट्री?

बता दें की सूत्रों के अनुसार, बिग बॉस की इस बार की टीआरपी को सुधारने के लिए अब घर में Wild Card एंट्री होने वाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि शो में श्रीजिता डे की दोबारा वापसी हो सकती है वहीं बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की कंटेस्टेंट रहीं रिद्धिमा पंडित भी घर में शामिल हो सकती है। चर्चा है कि राखी सावंत को भी मौका मिल सकता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article