सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में सामंथा के एक्स पति नागा चैतन्य ने अपनी गर्लफ्रेंड शोभिता के साथ शादी की है। वहीं सामंथा से शादी टूटने के बाद भी नागा के भाई राणा दग्गुबाती से सामंथा का रिश्ता एकदम क्लोज है। जब भी सामंथा और राणा दग्गुबाती मिलते हैं जो एक बेस्ट मेमोरी क्रिएट करते हैं। हाल ही में सामंथा रूथ प्रभु ने खास अंदाज में राणा को जन्मदिन की बधाई दी है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।
राणा दग्गुबाती आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर का आज 40वां जन्मदिन है। सामंथा ने इस दिन राणा के लिए एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट लिखा है। अब ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में सामंथा ने लिखा-"जन्मदिन की शुभकामनाएं, मेरे प्यारे राणा दग्गुबाती। आपको हर काम में अपना सौ प्रतिशत देते हुए मैंने देखा है। मुझे हमेशा बेहतर करने... बेहतर बनने के लिए प्रेरित करते हो। हमेशा फैन रहूंगी। भगवान आपका भला करें।"

Samantha Ruth Prabhu
बचपन में सामंथा को क्या बोलते थे राणा दग्गुबाती
बता दें राणा दग्गुबाती सामंथा के पूर्व पति नागा चैतन्य के चचेरे भाई हैं, लेकिन तलाक के बाद राणा सामंथा को भाभी नहीं बहन मनते हैं। बता दें बचपन में राणा दग्गुबाती सामंथा रूथ प्रभु को सामंथा 'रूथलेस' प्रभु कहकर बुलाते थे। सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने 2017 में गोवा में शादी की थी, लेकिन चार साल बाद यानी साल 2021 में दोनों ने तलाक हो गया था। 04 दिसंबर 2024 को नागा चैतन्य ने शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली है। बता दें दोनों की सगाई 08 अगस्त को हुई थी।
