टीवी मसाला

घटिया TRP के कारण जल्दबाजी में शो खत्म करेंगे मेकर्स, इस दिन घोषित करेंगे विजेता

Bigg Boss 18 Finale Date Out: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान मचा हुआ है। लेकिन इन सबके बीच ही 'बिग बॉस 18' की फिनाले डेट भी सामने आ गई है, जिसे लेकर फैंस भी हैरान हैं।

Image

'बिग बॉस 18' की फिनाले की तारीख हुई पक्की

सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी पर दम दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में कंटेस्टेंट्स की गेम भी दिन पर दिन दिलचस्प होती जा रही है। यहां तक कि बिग बॉस 18 में अब दो लव एंगल भी उभरकर सामने आ रहे हैं। 'बिग बॉस 18' इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला शो तक बन चुका है। लेकिन इन सबके बाद भी 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की टीआरपी बढ़ने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में अब अनुमान लगाया जा रहा है कि 'बिग बॉस 18' को मेकर्स इस साल जल्दबाजी में खत्म करने की फिराक में हैं। दरअसल, 'बिग बॉस 18' की फिनाले की तारीख सामने आ चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का फिनाले जनवरी, 2025 में हो सकता है। इसके लिए मेकर्स ने 19 जनवरी की तारीख तय की है। हालांकि इस बात की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती है। साथ ही मेकर्स की ओर से भी फिनाले पर कोई कमेंट नहीं आया है। बता दें कि 'बिग बॉस 17' का फिनाले भी जनवरी में ही हो गया था, क्योंकि उसकी टीआरपी बढ़ने का नाम नहीं ले रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि टीआरपी की वजह से इस सीजन को भी जल्द खत्म कर दिया जाएगा।

क्या होने वाला है 'बिग बॉस 18' में खास

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में आज वीकेंड का वार एपिसोड आएगा, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे। शो में आज सलमान खान विवियन डीसेना की क्लास लेते दिखाई देंगे। इसके अलावा वह चुम दरांग-करण वीर मेहरा और अविनाश मिश्रा-ईशा सिंह की बॉन्डिंग पर भी सवाल खड़े करेंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article