Aaj Ka Rashifal 15 December 2024: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन वृष राशि के जातक को बिजनेस में नवीन कार्यों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। आज के दिन कर्क राशि के जातक को यदि आप आज जॉब चेंज का प्रयास करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। आज के दिन कन्या राशि टीचिंग,मीडिया व बैंकिंग जॉब के जातक सफल रहेंगे। कुंभ राशि के जातक को बिजनेस में पेपर वर्क प्रॉब्लम दे सकते हैं। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। मीन राशि के जातक को टाइम मैनेजमेंट व अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।
मेष
चन्द्रमा व गुरु द्वितीय रहकर परिवार में कोई शुभ सूचना देंगे। 10 :19 pm के बाद चन्द्रमा मिथुन राशि यानी तृतीय गोचर करेंगे। करियर के लिए आज का दिवस संघर्षशील लेकिन प्रगति के पथ पर चलने का है। बिजनेस प्रगति में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद भी महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 03
वृष
10:19 pm के बाद चन्द्रमा इस राशि से द्वितीय लेकिन गुरु इसी राशि में गोचर करेंगे। बिजनेस में नवीन कार्यों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। ऑफिस में अनायास विवादों से बचें। छात्र एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -बैगनी व सफेद।
शुभ अंक -04 व 07
मिथुन
10:19 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में सवा दो दिन हैं। गुरु द्वादश है। रियल स्टेट व बैंकिंग फील्ड के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला दिन है। व्यवसाय अच्छा रहेगा। परिवार में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।
आज का उपाय -मसूर व तिल का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभप्रद है।
शुभ अंक -03 व 07।
शुभ रंग -हरा व आसमानी
कर्क
जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अब चन्द्रमा व गुरु एकादश बेहतर फल देंगे। यदि आप आज जॉब चेंज का प्रयास करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हेल्थ बहुत बेहतर नहीं रहेगा।
आज का उपाय -शिव उपासना करें। चावल व शक्कर का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -03 व 08
सिंह
सूर्य धनु व चन्द्रमा 10:19 pm के बाद मिथुन यानी क्रमशः पंचम व एकादश हैं। बिजनेस को लेकर लाभ में रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में अध्ययन करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय -अन्न का दान श्रेष्ठ दान है।बड़े भाई का आशीर्वाद अवश्य लें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -04 व 08
कन्या
सूर्य चतुर्थ रहेंगे।गुरु भाग्य भाव व चन्द्रमा कर्म भाव में हैं। जॉब व बिजनेस में आपकी कार्यशैली चमत्कारिक रहेगी। सही दिशा में बिजनेस में कई गई मेहनत ही आपको सफल करेगी। धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। टीचिंग,मीडिया व बैंकिंग जॉब के जातक सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ तथा उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 07
तुला
शुक्र व नवम चन्द्रमा जॉब प्रोमोशन को लेकर लाभान्वित करेंगे। परिवार में बहुत दिनों से रुकी कार्य बाधा समाप्त होगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -04 व 06
वृश्चिक
मङ्गल व गुरु मङ्गलमय हैं। 10:19 pm के बाद चन्द्रमा अष्टम है। धन का आगमन होगा। धार्मिक कार्यों में मन रमेगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा । पिता का आशीर्वाद व सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -श्री सूक्त पाठ करें। सात अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -07 व 09
धनु
सूर्य इसी राशि में,खष्ठम गुरु व 10:19 pm के बाद सप्तम चन्द्रमा जॉब के लिए शुभ व अनुकूल हैं। बिजनेस में न्यू डील का प्रयास उत्तम रहेगा। वर्क को और बेहतर करें। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। छात्रों का करियर सफल रहेगा। भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।
आज का उपाय -श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -01 व 09
मकर
सूर्य द्वादश तथा चन्द्रमा पंचम हैं। शनि द्वितीय व गुरु पंचम है। व्यवसाय में लाभ रहेगा। छात्र सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब प्रोमोशन में उच्चाधिकारियों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। जमीन या मकान क्रय करने का विचार आएगा।धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय -ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 पाठ करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी
शुभ अंक -05 व 07
कुम्भ
सूर्य एकादश लाभ देंगे। शनि इसी राशि में हैं। 10:19 pm के बाद पंचम चन्द्रमा शुभ रहेंगे व छात्रों को करियर में सफल करेंगे। बिजनेस में पेपर वर्क प्रॉब्लम दे सकते हैं। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगा। युवा प्यार में इमोशन से बचें।
आज का उपाय -श्री अरण्यकांड का पाठ करें।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
शुभ अंक --04 व 08
मीन
10:19 pm के बाद चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर बहुत महत्वपूर्ण है। गुरु तृतीय जॉब वर्क को लेकर दबाव समाप्त करेंगे । टाइम मैनेजमेंट व अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें। जॉब में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख ठीक रहेगा। सूर्य दशम शुभ रहेंगे। नेत्र के मरीज सावधानी बरतें।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ तथा सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक -02 व 03
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
