Bigg Boss 16 New Promo: बिग बॉस 16 के घर में आज घरवालों की खटिया खड़ी होने वाली है। बिग बॉस (Bigg Boss 16) के नए प्रोमो के अनुसार घरवालों को शो के इतिहास की सबसे बड़ी सजा मिलने वाली है। इस प्रोमो को देखकर साफ पता चल रहा है कि घरवालों के तोते उड़े हुए हैं। बिग बॉस ने एक साथ सभी घरवालों को आड़े हाथों ले लिया है। दरअसल बीते काफी दिनों से बिग बॉस घर के कंटेस्टेंट को खुले में सिगरेट पीने से मना कर रहे हैं, लेकिन कुछ कंटेस्टेंट्स खास तौर पर साजिद खान अक्सर खुले में गार्डन एरिया में स्मोक करते हुए नजर आते हैं। जिसके बाद अब बिग बॉस ने एक कठोर सजा देने का फैसला किया है।
बिग बॉस ने बंद कर दिया स्मोकिंग रूम
बिग बॉस ने बार-बार घरवालों को स्मोकिंग एरिया के बाहर स्मोक करने से मना किया, हालांकि कई मौकों पर शालीन और सबसे ज्यादा साजिद ये रूल तोड़ते हुए नजर आए है। जारी प्रोमो में बिग बॉस घरवालों को कहते हैं, ‘अगर आप जैसे हीरो हो तो विलेन की क्या जरूरत है। आप लोगों की वजह से आज हम लोग बिग बॉस के इतिहास में…’ इसके साथ ही बिगबॉस कहते हैं शर्म तो आप लोगों को इस बात पर गर्व होना चाहिए क्योंकि शर्म तो किसी को भी नहीं आ रही होगी।’
‘मैं बिग बॉस से माफी नहीं मांगूंगा’
बिग बॉस स्मोकिंग रूम को बंद करने के लिए कुछ लोगों को घर में भेजते हैं जो एक बड़े से लकड़ी के दरवाजे जिस पर, ‘मैं बेवकूफ हूं’ इससे रूम बंद कर देते हैं। जिसके बाद शालीन बिग बॉस से माफी मांगते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर साजिद को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि चाहे कुछ भी हो जाए मैं बिग बॉस से माफी नहीं मांगूंगा।
बता दें कि साजिद के खुले में सिगरेट पीने को लेकर सोशल मीडिया पर बिग बॉस को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है, जिसके बाद बिग बॉस का यह फैसला लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
