एजुकेशन

Children's Day 2022 : बाल दिवस: क्या है, क्यों व कब मनाते हैं, ​कविता शायरी व निबंध का महत्व

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Nov 14, 2022, 08:01 AM IST

Children's Day 2022 Speech, Quotes Essay : हर साल 14 नवंबर को पूरे भारत में बाल दिवस मनाया जाता है। जानें बाल दिवस क्या है, क्यों कैसे व कब मनाते हैं? बाल दिवस ​पर कविता शायरी व निबंध पर क्यों दिया जाता है जोर।

Image

बाल दिवस 2022 भाषण निबंध शायरी

KEY HIGHLIGHTS
  • आज देश भर में बाल दिवस मनाया जा रहा है।
  • जानें बाल दिवस क्या है, क्यों व कब मनाते हैं
  • बाल दिवस पर कविता शायरी व निबंध का क्या है महत्व

आज बाल दिवस है। हर साल 14 नवंबर को पूरे भारत में बाल दिवस मनाया जाता है। भारत के पहले प्रधान मंत्री, जवाहरलाल नेहरू की जयंती (14 November 1889) के उपलक्ष्य में Children’s Day मनाया जाता है। जवाहरलाल नेहरू ने एक बार कहा था, "आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे, हम उन्हें जिस तरह तैयार करेंगे वह देश का भविष्य तय करेगा।" वे बच्चों की शिक्षा व उनका सही पालन पोषण करने के लिए मागदर्शन करते थे।

बाल दिवस क्यों मनाया जाता है? - Why do we celebrate children's day?

बाल दिवस क्यों मनाते हैं? बता दें, सिर्फ पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती ही एक मात्र कारण नहीं है, बल्कि इस दिन बच्चों की शिक्षा, उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को उचित देखभाल मिले, इन कारकों के लिए भी उचित कदम लिए जाते हैं।

बाल दिवस पर कविता, शायरी, निबंध - Children's Day Speech, Poem, Shayari, Essay

children's day पर स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में तरह तरह के कार्यक्रम होते हैं, इनमें ज्यादातर प्रतियोगिताएं होती हैं, जबकि बच्चों के मनोंरंजन के लिए

डांस, गाना बजाना या खेल कूद भी शामिल होता है। बाल दिवस पर कविता, शायरी, निबंध का भी विशेष महत्व होता है। यदि आप भी भाषण देने की सोच रहे हैं तो इन बातों को जरूर ध्यान दें -

बाल दिवस पर भाषण की शुरुआत कैसे करें?

  • आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकों और मेरे प्यारे दोस्तों
  • या गुड मार्निंग
  • या बाल दिवस की शुभकामनाएं

बाल दिवस पर भाषण में किन बातों को करें शामिल? - Tips for Children's Day Speech

  • बाल दिवस भाषण के दौरान बाल दिवस का महत्व बताएं जैसे
  • बाल दिवस क्या है
  • बाल दिवस क्यों मनाते हैं
  • देश के पहले प्रधानमंत्री के बारे में, उन्हें चाचा नेहरू क्यों कहते हैं
  • इस दिन शिक्षा, खेल कूल व अधिकारों की भी बातें करनी चाहिए।

क्यों कहा जाता है चाचा नेहरू? - Why do we call Jawaharlal Nehru as Chacha?

वैसे तो पेपर पर कहीं इस बात का जिक्र नहीं मिलता कि पंडित जवाहर लाल नेहरू को चाचा नेहरू क्यों कहा जाता है। लेकिन वे बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय थे, माना जाता है कि कई लोगों की तरह वे भी महात्मा गांधी को बापू कहते थे, जिससे बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहने लगे।

पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में

वे एक प्रमुख नेता और एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए कड़ा संघर्ष किया और देश के पहले प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने भारत को एक विश्व नेता बनाने के लिए 16 वर्षों से अधिक समय तक देश के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। अपने शासन के दौरान, उन्होंने बच्चों के लिए अनिवार्य शिक्षा की वकालत की और उनके अधिकारों के बारे में बहुत मुखर थे।

यह भी जानें

बाल दिवस केवल बच्चों को उपहार देने या उनके लिए कार्यक्रम आयोजित कराना भर नहीं है, बल्कि राष्ट्र-निर्माण में बच्चों के महत्व को महसूस करने और उन्हें अपने पंख खोलने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ऊंची उड़ान भरने का अवसर प्रदान करने का दिन है।

बाल दिवस की शुभकामनाएं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article