एजुकेशन

BPSC 70th prelims 2024: आयोग ने प्रश्न लीक की अफवाहों का किया खंडन, अध्यक्ष ने बताया ​इसे शरारत

BPSC 70th Prelims Exam 2024 Paper Leak: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में संभावित प्रश्न लीक के बारे में सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट हुआ, जिसे लेकर पटना के एक केंद्र पर विरोध प्रदर्शन हुआ, आज की ताजा खबर है कि बीपीएससी के अध्यक्ष रवि मनु भाई एस परमार ने कहा कि यह ये महज एक शरारत थी, क्योंकि परीक्षा के संचालन के बारे में कहीं से भी कोई शिकायत नहीं मिली है।

Image

BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा 2024 पेपर लीक खबर

BPSC 70th Prelims Exam 2024 Paper Leak: बिहार के एक परीक्षा केंद्र पर बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने की 13 दिसंबर को फैली अफवाह को आयोग ने साजिश करार देते हुए इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। राजधानी पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र पर बीपीएससी की 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) 2024 का शुक्रवार को आयोजन किया गया था, लेकिन 300-400 अभ्यर्थियों ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए इसका बहिष्कार किया।

पांच लाख अभ्यर्थी हुए शामिल

बीपीएससी के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने बताया कि राज्य भर के 900 से अधिक केंद्रों पर शुक्रवार को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से परीक्षा का आयोजन किया गया और इसमें करीब पांच लाख अभ्यर्थी शामिल हुए।

निष्पक्ष तरीके से हुई परीक्षा

परमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘बीपीएससी की 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा दोपहर 12 बजे से दो बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी। राज्य भर के 912 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था और उनमें से 911 केंद्रों पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से परीक्षा हुई।’’

भ्रम फैलाने वाले दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

उन्होंने बताया, ‘‘पटना के एक केंद्र पर कुछ अभ्यर्थियों ने निरीक्षकों से प्रश्नपत्र छीन लिए और वे यह चिल्लाते हुए परीक्षा हॉल से बाहर निकल गए कि प्रश्नपत्र लीक हो गया है। इन लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी क्योंकि ये किसी साजिश का हिस्सा प्रतीत होते हैं... हम उनकी पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।’’

(भाषा इनपुट के साथ)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article