UP Board Class 10th, 12th Model Paper 2025: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी (UP Board Model Paper 2025) खबर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का मॉडल पेपर जारी कर (UP Board Class 10th Model Paper) दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रश्न पत्र डाउनलोड कर (UP Board Class 12th Model Paper) सकते हैं। इन प्रश्न पत्रों को देखकर छात्र अंदाजा लगा सकते हैं कि पेपर कैसा आने (UP Board Model Paper 2025 Download) वाला है। साथ ही इसमें मार्किंग स्कीम का भी पूरा विवरण जान सकते हैं।
UP Board Class 10th, 12th Exam Date: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं एग्जाम डेट
बता दें इस वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2024 को समाप्त होगी। परीक्षा के लिए कुल 5432519 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया है। जिसमें हाईस्कूल के कुल 2741674 छात्र व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 2690845 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
UP Board Exam Date 2025: दो पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8:30 से दोपहर 11 बजकर 45 मिनट तक होगी। जबकि सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक होगी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Board Class 10th, 12th Model Paper 2025: यहां डाउनलोड करें मॉडल पेपर
- upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP Board Class 10th 12th Model Paper 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- मॉडल पेपर आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डाउनलोड कर लें।
UP Board Class 10th Model Paper 2025: पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। वहीं यदि आपके किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। जबकि दो से ज्यादा विषयों में 33 नंबर से कम आने पर छात्र फेल माने जाएंगे।
