एजुकेशन

CRPF Constable Final Result 2024 OUT: सीआरपीएफ में कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट जारी, 6779 पास, यहां करें चेक

CRPF Constable Final Result 2024 Declared: सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- rect.crpf.gov.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा में कुल 6779 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

Image

CRPF Constable का फाइनल रिजल्ट जारी

CRPF Constable Final Result 2024 Declared: सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट- rect.crpf.gov.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा में कुल 6779 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 मई 2023 तक का समय दिया था। इसके लिए लिखित परीक्षाएं पहले 1 जुलाई से 12 जुलाई 2023 तक हुई थीं। इसके लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन 10 जुलाई 2024 को हुआ। अब परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है।

CRPF Final Result 2024: नीचे दिए स्टेप्स से चेक करें

  • सीआरपीएफ रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rect.crpf.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest News के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर CRPF Constable Technical / Tradesman Recruitment 2023 Final Result 2024 के लिंक पर क्लिक रें।
  • अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।
  • रिजल्ट चेक करें और प्रिंट ले लें।
CRPF Constable Final Result 2024 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

CRPF Constable Recruitment : वैकेंसी डिटेल्स

सीआरपीएफ कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 (तकनीकी और ट्रेड्समैन) के लिए कुल रिक्तियों की संख्या 9,212 है। इस भर्ती अभियान में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक पुरुष रिक्तियों की संख्या 9105 है। जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए पदों की संख्या 107 निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को वेतनमान पे लेवल 3 के तहत 21,700 रुपए से लेकर 69,100 रुपए दिया जाएगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article