एजुकेशन

CBSE 10th Hindi Sample Paper: सीबीएसई 10वीं हिंदी का सैंपल पेपर जारी, जानें कितने MCQs और लॉन्ग क्वेश्चन, देखें

CBSE Board 10th Hindi Sample Paper 2025: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी तैयारी पर जोर देने का मौका आ गया है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो चुका है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से बोर्ड एग्जाम के लिए सब्जेक्ट वाइज डेटशीट जारी हो गई है। ऐसे में हिंदी की परीक्षा के लिए सैंपल पेपर यहां देख सकते हैं।

Image

CBSE Board 10वीं की परीक्षा

Photo : iStock

CBSE Board 10th Hindi Sample Paper 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से बोर्ड एग्जाम के लिए सब्जेक्ट वाइज डेटशीट जारी हो गई है। ऐसे में हिंदी की परीक्षा के लिए सैंपल पेपर यहां देख सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी तैयारी पर जोर देने का मौका आ गया है। एग्जाम की तैयारी के लिए सैंपल पेपर और एग्जाम पैटर्न यहां देख सकते हैं।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल जारी हो गया है। बोर्ड की तरफ से जारी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू हो जाएगी। हिंदी के पेपर का पैटर्न यहां देख सकते हैं।

CBSE 10th Hindi Exam Pattern: जानें किस पैटर्न पर होगी परीक्षा?

  • इस प्रश्नपत्र में कुल 15 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • इस प्रश्नपत्र में कुल चार खंड हैं- क, ख, ग, घ ।
  • खंड-क में कुल 2 प्रश्न हैं, जिनमें उपप्रश्नों की संख्या 10 है।
  • खंड-ख में कुल 4 प्रश्न हैं, जिनमें उपप्रश्नों की संख्या 20 है। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए 16 उपप्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है ।
  • खंड-ग में कुल 5 प्रश्न हैं, जिनमें उपप्रश्नों की संख्या 20 है।
  • खंड-घ में कुल 4 प्रश्न हैं, सभी प्रश्नों के साथ उनके विकल्प भी दिए गए हैं।
  • प्रश्नों के उत्तर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए सभी सवालों का जवाब लिखिए।

CBSE 10th Hindi Exam Date: कब होगी हिंदी की परीक्षा?

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से हर सब्जेक्ट के लिए टाइम टेबल जारी हो गया है। जारी सैंपल पेपर के अनुसार, हिंदी सब्जेक्ट की परीक्षा 28 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article