
Children's Day 2022 Speech, Quotes Updates: जानें क्यों 20 की जगह 14 को मनाते हैं बाल दिवस, भाषण में जरूर दें यह जानकारी
Children's Day 2022 Speech, Essay, Shayari, Quotes in Hindi (बाल दिवस पर भाषण, निबंध, कविता, शायरी हिंदी में 2022): हर साल की तरह इस साल भी 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बहुत ही धूमधाम से स्कूलों में बाल दिवस मनाया जाएगा। दरअसल, पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था और बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहा करते थे। ऐसे में नेहरू जी को सम्मान देने के लिए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन नृत्य, गायन, नाटक, निबंध और भाषण सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। बच्चे भी बढ़ चढ़ कर इसमें हिस्सा लेते हैं।अगर आप भी बाल दिवस के दिन भाषण या निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हैं तो जरूरी है की आप इस दिन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, इतिहास और महत्व जरूर जान लें ताकि बाल दिवस से जुड़ी बेसिक बातें स्पष्ट हो सके। बाल दिवस से जुड़े ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
जाने बाल दिवस क्या है, क्यों व कब मनाते हैं, कविता शायरी व निबंध का महत्व