गुजरात में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे के चाचा ने नोटों की बारिश कर दी, जिसके बाद नोटों को लूटने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई।
बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच के भतीजे की शादी में जमकर नोट उड़ाए गए हैं, दिख रहा है कि किस तरीके से उंचाई से नोटों की बारिश की जा रही है, लोग ये नजारा देखकर हैरान दिखे।
इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे बारिश की मानिंद नोटों की बारिश हो रही है और वहां से गुजर रहे लोगों की तो मानों चांदी ही हो गई हो, आप भी देखें ये वीडियो-
आप देख सकते हैं कि कैसे घर की छत पर खड़े कुछ लोग नोटों की बारिश कर रहे हैं, बताते हैं कि इस दौरान 10 रूपये से लेकर 500 तक के नोट उड़ाए गए। नीचे भारी भीड़ मौजूद है जो नोटों को इकट्ठा कर रही है इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बर्थडे पार्टी में भी उड़ाए गए थे नोट
हाल ही में ऐसी ही एक घटना चीन से सामने आई थी जहां एक फैमिली में बच्चे का बर्थडे था। हमारे यहां बर्थडे होता है तो बढ़िया से बढ़िया पार्टी, केक कटाई और दावत आदि होता है। लेकिन चीन की यह फैमिली थोड़ी अमीर थी। तो फैमिली ने बच्चे का जन्मदिन थोड़ा अनोखे तरीके से मनाया।
फैमिली ने अपनी बालकनी से नोट उड़ाए, जिसे लूटने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। एक तरह से फैमिली ने नोटों की बारिश कर दी। चीन के अनहुई प्रांत के शहर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान जब लोग बर्थडे एंजॉय कर रहे थे और सारे लोग घर के लॉन में जमा हुए थे।
नोटों की बारिश होने पर लोग हैरान रह गए
इसी बीच बालकनी से नोटों की बारिश होने लगी। अचानक से नोटों की बारिश होने पर लोग हैरान रह गए। वहीं नोट लूटने वालों की इतनी ज्यादा भीड़ इकट्ठी हो गई कि वहां पर भगदड़ मच गई। इस घटना की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इस पार्टी में तकरीबन बीस हजार युआन यानी ढाई लाख रुपये उड़ाये गये।
