वायरल न्यूज़

OMG: मुंह में कैमरा पकड़कर ब्लागिंग करता है यह डॉगी! कुत्ते का हुनर देखकर हैरान रह गई दुनिया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 18, 2023, 08:04 AM IST

Travel Blogger Dog: इंंटनरेट पर एक कुत्ता इन दिनों लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस कुत्ते ने पूरी दुनिया को अपनी ब्लॉगिंग से हैरान कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि कुत्ता अपने मुंह से कैमरा पकड़ा हुआ है। वह अपने दर्शकों को पहाड़ों के ऊपर सुन्दर प्रकृति का नजारा दिखा रहा है।

Image

ट्रैवल ब्लॉगर डॉग (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते ने अपने हुनर से दुनिया के लोगों का खींचा ध्यान
  • ट्रैवल ब्लॉगर कुत्ते को देखकर हैरान रह गए लोग
  • सुन्दर प्रकृति का नजारा दिखाता है यह कुत्ता

Travel Blogger Dog: आपने इंटरनेट पर ब्लॉगर्स को ब्लॉग बनाते देखा होगा। अपने हाथ में कैमरा लेकर वह अनोखी जगह ट्रैवल करते हैं और ब्लॉग बनाकर इंटरनेट पर शेयर करते हैं। इंसान ब्लॉगिंग करता है तो यह हैरान करने वाली बात नहीं है, लेकिन क्या आपने किसी कुत्ते को ब्लॉगिंग करते देखा है। इंंटनरेट पर एक कुत्ता इन दिनों लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस कुत्ते ने पूरी दुनिया को अपनी ब्लॉगिंग से हैरान कर दिया है। कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप देख सकते हैं कुत्ता कैमरा लेकर ब्लॉग बना रहा है।

ट्रैवल ब्लॉगर कुत्ता

कुत्ते को ट्रैवल ब्लॉगिंग का शौक चढ़ा है। वह कैमरे लेकर अनोखी जगहों का ब्लॉग बनाता दिख रहा है। वह अपने दर्शकों को बेहतरीन नजारे दिखाता नजर आ रहा है। सबसे खास बात यह है कि कुत्ता अपने मुंह से कैमरा पकड़ा हुआ है। वह अपने दर्शकों को पहाड़ों के ऊपर सुन्दर प्रकृति का नजारा दिखा रहा है। इसके साथ ही वह कई लोगों को अपने कैमरे में कैद कर रहा है। साफ तौर पर आप देख सकते हैं कि कुत्ता अपने मुंह में सेल्फी स्टिक दबाया हुआ है और प्रकृति की सैर कर रहा है। कुत्ता प्रकृति के बेहतरीन नजारों को अपने कैमरे में कैद कर रहा है। देखें वीडियो-

इस लाजवाब कुत्ते का हुनर देखकर लोग दंग रहे गए हैं। कुत्ते का वीडियो को Buitengebieden नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में ट्रैवल ब्लॉगर कुत्ते को देखकर यूजर्स चौंक गए हैं। आप देख सकते हैं कि कुत्ता पहाड़ों पर सैर कर रहा है और खास जगहों पर रुककर वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। वह पथरीले रास्तों पर चलता दिख रहा है। जब उसे कुछ अच्छा नजर आता है तो वह उसे अपने कैमरे में कैद करने लगता है। ट्रैवल ब्लॉगर डॉगी इन दिनों इंटरनेट की जान बना हुआ है। यूजर्स कुत्ते को प्यारा और समझदार बता रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article