सैफ अली खान

पटौदी खानदान से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता सैफ अली खान, मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के बेटे हैं। सैफ का जन्म 16 अगस्त 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। नवाब खानदान के सुपुत्र ने इंग्लैंड के विंचेस्टर कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। 1993 में परंपरा फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले सैफ बॉलीवुड में लगभग 30 सालों से सक्रिय हैं। ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, हम साथ साथ हैं, क्या कहना, तान्हाजी, रेस उनकी हिट फिल्मों में से कुछ हैं। अपने अभिनय के लिए सैफ को 6 बार फिल्मफे...