Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के मौके पर पूरे देश में उत्साह देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड सितारे भी इस त्योहार को खास अंदाज में मना रहे हैं। शिल्पा शेट्टी, कंगना रनौत और करीना कपूर समेत कई सितारों ने घर पर बप्पा का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर भी सितारे फैंस को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से जुड़ी एक खास बात सामने आई है। सैफ ने अपने हाथों से गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई है। करीना कपूर ने भी इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके अलावा कई सितारों ने अपने घर के गणपति उत्सव की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को इस खास मौके की झलक दिखाई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Meena Kumari की बायोपिक में Triptii Dimri और Saif Ali Khan की हुई एंट्री??)
बप्पा की भक्ति में लीन हुए ये बॉलीवुड स्टार्स
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अक्षय कुमार का है। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने फैंस को शुभकामनाएं देते हुए एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, 'गणपति बप्पा के आने से हर घर में खुशियां और हर दिल में शांति आए। गणपति बप्पा मोरया।' करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर और जेह ने भी हर साल की तरह इस बार घर पर मिट्टी से गणपति की मूर्ति बनाई। करीना ने इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे जेह बाबा ने इसे बनाया है। सभी को खुशहाल और जोश से भरी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।' प्रियंका चोपड़ा इस समय लॉस एंजिल्स में हैं, लेकिन गणेश चतुर्थी के मौके पर उन्होंने भी भगवान गणेश की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और फैंस को शुभकामनाएं दीं।

बप्पा की भक्ति में लीन हुए ये बॉलीवुड स्टार्स (pic credit-instagram)

बप्पा की भक्ति में लीन हुए ये बॉलीवुड स्टार्स (pic credit-instagram)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “इस शुभ दिन पर सभी के जीवन में खुशियां और नई शुरुआत आए।” इसके अलावा अनिल कपूर और सनी देओल ने भी फैंस को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने अपने घर में विराजे भगवान गणेश की झलक दिखाई और लिखा, “गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।”सभी लोग इन बॉलीवुड और साउथ स्टार्स के पोस्ट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
