Haiwaan Trailer: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान की फिल्म हैवान (Haiwaan) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म में सैफ और अक्षय को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच अक्षय और सैफ की फिल्म हैवान का ट्रेलर आउट हो गया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस ट्रेलर को देखने के बाद लोग दंग रह गए हैं। आइए नज डालते है ट्रेलर पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Toxic के महंगे टिकिट प्राइज से परेशान? दिल्ली में ऐसे देखें 95 रुपये में Yash की मूवी)
हैवान का धांसू ट्रेलर आउट
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर फिल्म ‘हैवान’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक डार्क और रोमांचक थ्रिलर नजर आ रही है। ट्रेलर में अक्षय और सैफ के किरदारों के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलता है। फिल्म की कहानी रहस्य, डर और बदले के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई दे रही है। फिल्म में अक्षय कुमार एक डार्क अवतार में नजर आ रहे हैं, जबकि सैफ अली खान ने एक नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभाया है। दोनों के अलग-अलग किरदारों के बीच बिल्ली-चूहे जैसी रोमांचक जंग देखने को मिलेगी। ट्रेलर यह सवाल छोड़ता है कि जब दोनों आमने-सामने आएंगे, तो आखिर जीत किसकी होगी।
ट्रेलर में कई रहस्यमयी और हिंसक अपराधों की झलक दिखाई गई है। कुछ पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की हत्या के बाद जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश करती हैं कि इन हमलों के पीछे कौन है। कहानी में बदले की भावना भी अहम नजर आ रही है। सवाल यह है कि किसी की बदले की आग में कितनी मासूम जानें जाएंगी। अक्षय और सैफ के अलावा फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, राजपाल यादव, शरीब हाशमी, राजेश शर्मा, पहल चौधरी और मनोज जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।‘हैवान’ 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
