बॉक्स ऑफिस

Haiwaan Box Office Collection: 'हैवान' की पहले दिन निकली हवा, 'हनुमान अंश' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 12, 2026, 07:26 AM IST

Hanuman Ansh Vs Haiwaan Box Office Collection: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। फिल्म को लेकर उम्मीदें थीं, लेकिन पहले दिन दर्शकों का रुख कुछ खास नजर नहीं आया।

Image

हैवान ने पहले दिन की इतनी कमाई (Image Source: IMDb)

Hanuman Ansh Vs Haiwaan Box Office Collection: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म हैवान (Haiwaan) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा थी, क्योंकि दोनों कलाकार लंबे वक्त बाद एक साथ पर्दे पर लौटे हैं। इसके अलावा फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने किया है, इसलिए भी इससे काफी उम्मीदें थीं। रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग में भी हलचल देखने को मिली थी। हालांकि, सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद पहले दिन का हाल उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं रहा। तो चलिए जानते हैं फिल्म हैवान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

'हैवान' ने पहले दी की इतनी कमाई

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह फिल्म हैवान की कमाई के आंकड़े हैं। फिल्म हैवान ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला दिन पूरा कर लिया है। ‘हैवान’ के पहले दिन के शुरुआती आंकड़े अब सामने आ गए हैं। Sacnilk रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले दिन करीब 3 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया है। ये अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे बड़े सितारों वाली फिल्म के लिए काफी धीमी शुरुआत मानी जा रही है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म हैवान की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

हनुमान अंश ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) की कमाई 36वें दिन भी अच्छी बनी हुई है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 36वें दिन भारत में 10.50 करोड़ रुपये नेट कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन बढ़कर 173.63 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 205.15 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, सुबह के शो में ‘हनुमान अंश’ की ऑक्यूपेंसी 13.54 फीसदी रही। दोपहर में यह बढ़कर 39.46 फीसदी पहुंच गई। शाम के शो में ऑक्यूपेंसी 46.15 फीसदी रही, जबकि रात के शो में सबसे ज्यादा 60.54 फीसदी दर्शक सिनेमाघरों में नजर आए। तो वहीं फिल्म मिर्जापुर द मूवी ने इंडिया में 11 दिनों में 157.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article