बॉलीवुड

'लाइफ तुम्हारे बिना बोरिंग होती'-Saif Ali Khan के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार, हैवान बन अक्षय ने भी किया विश

Saif Ali Khan Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर जहां करीना कपूर ने पोस्ट शेयर कर प्यार लुटाया। वहीं अक्षय कुमार ने 'हैवान' बनकर उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।

Image

Saif Ali Khan के जन्मदिन पर करीना कपूर और अक्षय कुमार ने शेयर की पोस्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Saif Ali Khan Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त धाक जमाई है। सैफ अली खान की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। थ्रिलर हो या कॉमेडी, एक्टर हर किरदार को बखूबी अदा करते हैं। वहीं आज सैफ अली खान का 56वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर स्टार्स तक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के जन्मदिन पर करीना कपूर ने भी एक्टर संग फोटोज शेयर कर उनपर ढेर सारा प्यार लुटाया। इतना ही नहीं, करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा कि जिंदगी उनकी सैफ अली खान के बगैर कितनी बोरिंग होती। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी 'हैवान' (Haiwaan) बनकर सैफ अली खान को शुभकामनाएं दी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'तुम्हारी प्लेट हमेशा भरी रहे'-Kareena Kapoor ने अनोखे अंदाज में सौतेली बेटी Sara Ali Khan को विश किया बर्थडे

    करीना कपूर ने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ अपने वैकेशन की तस्वीरें साझा कीं। इन फोटो में करीना कपूर, सैफ अली खान के साथ चिल करती नजर आईं। करीना कपूर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं जिसके लिए मैं कुछ भी करूंगी। तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती। ये इंस्टा पर पोस्ट की हुई फोटोज को खुद सैफ ने अप्रूव किया है। मुझे बहुत अच्छा लगता है, जब मैं सैफ की फोटोज शेयर करती हूं।" करीना कपूर की इस पोस्ट पर करिश्मा कपूर ने भी कमेंट किया और लिखा, "सैफी बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं।" उनके अलावा रिद्धिमा कपूर, सबा पटौदी और संजय कपूर जैसे सितारों ने भी कमेंट कर एक्टर को जन्मदिन की बधाइयां दीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार के खतरनाक अंदाज ने उड़ाए होश, सैफ अली खान के लुक ने खींचा ध्यान

      दूसरी तरफ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'हैवान' से जुड़ा लुक अपनाकर एक्टर को शुभकामनाएं दीं। अक्षय कुमार थ्रिलर अंदाज में बोलते दिखे, "हैवान की तरफ से तुम्हें जन्मदिन मुबारक हो सैफ।" वहीं कैप्शन में एक्टर ने लिखा, "सैफ हैप्पी बर्थडे। जब तक हो सके, एक शानदार दिन बिताओ। क्योंकि 'हैवान' आ रहा है।"

      अक्षय कुमार के अलावा डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भी ट्वीट साझा कर सैफ अली खान को जन्मदिन की बधाइयां दीं। उन्होंने लिखा, "तुम्हारे साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा है और मुझे तुम्हारी ईमानदारी और जो भरोसा तुमने मुझमें दिखाया, उससे प्यार है। मैं उम्मीद करता हूं कि हम साथ में शानदार मूवी बनाएंगे। हैप्पी बर्थडे सैफ, तुम जिंदगी में यूं ही एक अच्छे इंसान और एक अच्छे एक्टर आगे भी बनो। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article