Saif Ali Khan-Kareena Kapoor on Third Child: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की जोड़ी अक्सर अपनी शानदार केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में रहती है। दोनों की शादी को 14 साल हो चुके हैं और उनके दो बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) और जहांगीर अली खान (Jehangir Ali Khan) हैं। हाल ही में दोनों एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में आ गए। कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) में बड़ खुलासा किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए जानते हैं कि कपल ने क्या कहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Academy Museum Gala 2026: रेड कार्पेट पर दिखा प्रियंका-टेलर स्विफ्ट का जलवा, अनन्या के डेब्यू लुक ने खींचा ध्यान
कपल ने कही ये बात
करीना कपूर और सैफ अली खान हाल ही में करीना और सैफ कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में नजर आए। बातचीत के दौरान सैफ के बच्चों को लेकर मजाक हुआ। ये बातचीत तब शुरू हुई, जब कपिल शर्मा ने मजाक में कहा, 'सर, यह आपके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है कि हर दशक में आपका एक बच्चा होता है।' इस पर करीना कपूर ने अपने पति सैफ अली खान की तरफ मुड़कर मजाक जारी रखा। उन्होंने पूछा, 'सैफू, आपका हर दशक में एक बच्चा होता है। अब आगे क्या प्लान है?' सैफ कुछ जवाब दे पाते, उससे पहले शो की सह-होस्ट अर्चना पूरन सिंह ने कहा, 'हम जल्द ही एक और दशक में प्रवेश करने वाले हैं।' करीना ने तुरंत जवाब दिया, 'हां, हम होंगे, लेकिन मेरे साथ नहीं।' उनके इस मजेदार जवाब से सैफ थोड़े असहज नजर आए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Salman Khan ने रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' की तारीफों के बांधे पुल, बोले 'एक एक्टर के तौर मुझे उससे...'
सैफ अली खान को अब तक नहीं मिला दो साल का घी
सैफ अली खान को अब भी उस दो साल की घी की सप्लाई और चेक का इंतजार है, जो उन्होंने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) में जीता था। सैफ अपनी फिल्म 'हैवान' (Haiwaan) के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ शो में पहुंचे थे। हाल ही में वो नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) में नजर आए, जहां उन्होंने इस इनाम का जिक्र किया।
