बॉलीवुड

Ramayana में Yash का रावण लुक देख Aarya Babbar को आई ‘KGF’ की याद, बोले- 'कॉस्ट्यूम के अलावा कुछ नया नहीं'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 14, 2026, 01:39 PM IST

Aarya Babbar on Yash Ramayana: फिल्म रामायण में यश के रावण लुक पर अब एक्टर आर्य बब्बर ने अपनी राय रखी है। साथ ही उन्होंने ‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान की परफॉर्मेंस की तारीफ भी की।

Image

एक्टर आर्य बब्बर ने अभी हाल ही में यश की अपकमिंग फिल्म के लुक को लेकर बात की (Image Source: IMDb)

Aarya Babbar on Yash Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर दर्शकों के बीच लगातार चर्चा हो रही है। फिल्म में यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं और उनका पहला लुक सामने आने के बाद से ही इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। अब एक्टर आर्य बब्बर (Aarya Babbar) ने भी यश के लुक को लेकर अपनी बात कही है। आर्य खुद मंच पर रावण का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने यश के लुक की तुलना उनकी पिछली फिल्मों से की, वहीं सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) में रावण के किरदार को लेकर भी अपनी राय रखी है।

यश के लुक को आर्य ने कही ये बात

एक्टर आर्य बब्बर एक बार फिर से खबरों में है। हाल ही में Variety India से बात करते हुए आर्य बब्बर ने कहा कि 'सच कहूं तो, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि वो इस किरदार में क्या लेकर आ रहे हैं। सच कहूं तो, मुझे उनके लुक में कॉस्ट्यूम के अलावा कुछ नया नहीं लगा। उनकी वही दाढ़ी है, जो पहले फिल्म केजीएफ में भी थी। ऐसा नहीं है कि मैंने ‘रामायण’ में उनका कोई बिल्कुल नया लुक देखा हो। मैंने उनका नया लुक ‘टॉक्सिक’ (Toxic) में देखा था। इस फिल्म में मुझे ऐसा कुछ नहीं दिखा।' बब्बर ने आगे कहा कि पूरी फिल्म रिलीज होने के बाद यश अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को हैरान कर सकते हैं। उन्हें उम्मीद है कि एक्टर रावण के किरदार को एक नए अंदाज में पेश करेंगे, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यश का पहला लुक देखकर उन्हें ‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी में उनका लुक याद आ गया।

सैफ अली खान को लेकर रखी अपनी राय

आर्य बब्बर ने ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) में रावण के किरदार में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि सैफ रावण के रूप में बहुत अच्छे थे। कोई एक्टर उतना ही अच्छा होता है, जितना अच्छा निर्देशक का नजरिया और उसकी व्याख्या होती है। इसलिए फिल्म आदिपुरुष में उन्होंने जो भी किरदार निभाया, वो भी कुछ ऐसा था, जैसा निर्देशक ने उनसे करवाया होगा। लेकिन उन्होंने इस किरदार में एक अलग तरह की तैयारी की। उनकी परफॉर्मेंस, उनका लुक, सब कुछ निर्देशक की सोच का हिस्सा था। इसके लिए आप एक्टर को दोष नहीं दे सकते।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article