बॉलीवुड

Meena Kumari की बायोपिक में Triptii Dimri और Saif Ali Khan की हुई एंट्री??

Meena Kumari Biopic: मीना कुमारी की बायोपिक ‘कमाल और मीना’ को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा की इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है।

Image

‘कमाल और मीना’ को लेकर आया नया अपडेट (pic credit-instagram)

दिग्गज एक्ट्रेस मीना कुमारी (Meena Kumari) की बायोपिक ‘कमाल और मीना’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है। फिल्ममेकर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा की एक चर्चित कहानी को पर्दे पर लाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इससे जुड़ी कई खबरें सामने आती रही हैं और हर नए अपडेट के साथ फिल्म को लेकर चर्चा बढ़ती जा रही है। अब ‘कमाल और मीना’ की स्टारकास्ट को लेकर एक नई खबर सामने आई है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। रिपोर्ट्स में दो बड़े एक्टर्स के नाम सामने आ रहे हैं, जिन्हें फिल्म में अहम किरदार मिल सकता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Rohit Chandel को POCSO केस में मिली जमानत, जल्द आएंगे जेल से बाहर)

‘कमाल और मीना’ को लेकर आया नया अपडेट

Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ अली खान और तृप्ति डिमरी फिल्म में कमाल अमरोही और मीना कुमारी का किरदार निभा सकते हैं। दोनों कलाकारों से इसको लेकर बातचीत चल रही है और बात अब काफी आगे बढ़ चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स फिलहाल कलाकारों के कॉन्ट्रैक्ट और शूटिंग की तारीखों पर चर्चा कर रहे हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्म होगी और अभी इसकी तैयारी का काम चल रहा है। ‘कमाल और मीना’ में मीना कुमारी और कमाल अमरोही के रिश्ते की कहानी दिखाई जाएगी। दोनों की मुलाकात काम के सिलसिले में हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि, उनका रिश्ता ज्यादा आसान नहीं रहा। दोनों के बीच कई मतभेद और परेशानियां भी आईं, जिसने इस रिश्ते को काफी जटिल बना दिया।

फिल्म का निर्माण बिलाल अमरोही कर रहे हैं, जो मीना कुमारी और कमाल अमरोही के पोते हैं। फिल्म में दोनों की निजी जिंदगी के साथ-साथ उस दौर की फिल्म इंडस्ट्री और उनके काम को भी दिखाया जाएगा। ‘कमाल और मीना’ का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा कर रहे हैं। फिल्म की घोषणा पिछले साल की गई थी। हालांकि, उस समय मेकर्स ने फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट के नाम सामने नहीं रखे थे। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा पहले भी अलग-अलग तरह की कहानियों पर काम कर चुके हैं। अब सैफ अली खान और तृप्ति डिमरी के नाम सामने आने के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, दोनों की कास्टिंग को लेकर अभी तक मेकर्स की तरफ से आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। इससे पहले फिल्म को लेकर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का भी नाम सामने आया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article