Entertainment News Today: एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। ‘द वैन’ को लेकर टीवीएफ के अरुणाभ कुमार ने रिलीज में देरी और उनके शो से बाहर होने की खबरों पर सफाई दी है। सैफ अली खान ने अक्षय कुमार की ‘हैवान’ को लेकर दिलचस्प बात बताई। वहीं तेजस्विनी लोणारी और समाधान सरवणकर माता-पिता बन गए हैं। तापसी पन्नू ने कंगना रनौत के साथ अपने रिश्ते और राजनीति में आने को लेकर बात की। गोविंदा अस्पताल के बाहर नजर आए, जबकि करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच अपनी पहली पोस्ट शेयर की। कंगना ने करिश्मा कपूर के लिए अपनी दीवानगी भी याद की है। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ रिश्ते में संस्कृति के सम्मान को अहम बताया है।
सैफ अली खान ने फिल्म ‘हैवान’ को लेकर अक्षय कुमार की सोच के बारे में बताया। सैफ के मुताबिक, अक्षय को लगता है कि ये उनके करियर का सबसे अच्छा काम है। सैफ ने डायरेक्टर प्रियदर्शन की तुलना अपने पिता टाइगर पटौदी से भी की। उन्होंने कहा कि दोनों में कुछ खास समानताएं हैं और प्रियदर्शन उन्हें अपने पिता की याद दिलाते हैं।
कगंना रनौत को लेकर तापसी ने कहा कि 'उनके बारे में मेरी राय मेरी परवरिश, मेरे बात करने के तरीके और चीजों को देखने के मेरे नजरिए को दिखाती है, और उनका नजरिया उनका है। वह अपने नजरिए पर कायम हैं। इसलिए मुझे लगता है कि हर किसी के लिए यह देखने और तय करने के लिए काफी है कि कौन कहां से आया है।'
गोविंदा को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर देखा गया। उनका यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के कथित तौर पर दूसरी शादी से जुड़े बयान चर्चा में हैं। सुनीता ने गोविंदा का नाम कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा था। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर ने इन दावों को गलत बताया है।
कंगना रनौत ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि वो 90 के दशक में करिश्मा कपूर की बहुत बड़ी फैन थीं। कंगना ने बताया कि वो करिश्मा के फैशन और स्टाइल से काफी प्रभावित थीं और बचपन में उनके जैसा तैयार होने की कोशिश करती थीं।
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा कि उनके लिए एक-दूसरे की संस्कृति और जड़ों का सम्मान करना बहुत जरूरी है। उन्होंने साफ कहा कि अगर निक उनकी संस्कृति का सम्मान नहीं करते, तो शायद वो उनसे प्यार भी नहीं करतीं।
संजय लीला भंसाली जल्द ही दिग्गज एक्ट्रेस मधुबाला की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक पर काम शुरू करने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में सारा अर्जुन मधुबाला का किरदार निभाएंगी। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट पर सितंबर से काम शुरू हो सकता है।
एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों को डेंगू होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमारी के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
कार्तिक आर्यन की घुटने की सर्जरी सफल हो गई है। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगने के बाद उन्हें ऑपरेशन कराना पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक सर्जरी के बाद अब वो रिकवरी कर रहे हैं। कार्तिक की चोट की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
आमिर खान अपनी अगली फिल्म ‘ललकारा’ के लिए बड़े ट्रांसफॉर्मेशन की तैयारी में जुट गए हैं। फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर हैं और बताया जा रहा है कि आमिर ने अपने किरदार के लिए वजन कम करना शुरू कर दिया है।
गायक शान ने मुंबई में करीब 48 करोड़ रुपये का लग्जरी घर खरीदा है। उनका नया घर पाल्मेरा प्रोजेक्ट में बताया जा रहा है।
12 / 12Entertainment News Today: एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। ‘द वैन’ को लेकर टीवीएफ के अरुणाभ कुमार ने रिलीज में देरी और उनके शो से बाहर होने की खबरों पर सफाई दी है। सैफ अली खान ने अक्षय कुमार की ‘हैवान’ को लेकर दिलचस्प बात बताई। वहीं तेजस्विनी लोणारी और समाधान सरवणकर माता-पिता बन गए हैं। तापसी पन्नू ने कंगना रनौत के साथ अपने रिश्ते और राजनीति में आने को लेकर बात की। गोविंदा अस्पताल के बाहर नजर आए, जबकि करीना कपूर ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच अपनी पहली पोस्ट शेयर की। कंगना ने करिश्मा कपूर के लिए अपनी दीवानगी भी याद की है। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ रिश्ते में संस्कृति के सम्मान को अहम बताया है।