साउथ मूवीज

Kareena Kapoor-Dhanush पहली बार साथ करेंगे काम, संजय लीला भंसाली की फिल्म पर लगी पक्की मुहर

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 22, 2026, 07:31 PM IST

Kareena Kapoor-Dhanush New Movie: करीना कपूर और धनुष को एक साथ पर्दे पर देखने का इंतजार अब दिलचस्प हो गया है। संजय लीला भंसाली की फिल्म को लेकर निर्देशक ने बड़ा अपडेट दिया है।

Image

संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में करीना कपूर-धनुष की जोड़ी (Image Source: IMDb)

Kareena Kapoor-Dhanush New Movie: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में करीना कपूर की फर्जी तस्वीर वायरल हुई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी। अब इन सब के बीच करीना कपूर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। करीना कपूर का नाम एक नई फिल्म से जुड़ रहा है। इस बार करीना कपूर बॉलीवुड नहीं बल्कि साउथ के एक स्टार के साथ नजर आने वाली है। तो चलिए जानते है पूरी खबर क्या है।

करीना कपूर के हाथ लगी एक नई फिल्म

एक्ट्रेस करीना कपूर एक बार फिर से खबरों में हैं इसकी वजह उनकी एक नई फिल्म है। करीना कपूर और साउथ के सुपरस्टार धनुष को एक साथ पर्दे पर देखने का सपना अब पूरा होता नजर आ रहा है। दोनों सितारों को लेकर पिछले कुछ समय से एक फिल्म की चर्चा चल रही है। अब इस प्रोजेक्ट को लेकर निर्देशक पी.एस. मिथ्रन (P.S. Mithran) ने Cinema Vikatan से बातचीत में खुद बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया है कि फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है और फिलहाल स्टार्स की डेट्स तय करने पर काम हो रहा है। ये फिल्म संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली है।

ऐसी होगी फिल्म की स्टोरी

करीना कपूर और धनुष की फिल्म फिलहाल राइटिंग के दौर में है। Bollywood Hungama के मुताबिक, फिल्म की स्क्रिप्ट को फाइनल करने से पहले इसमें कई बार बदलाव किए गए हैं। पोर्टल को एक सूत्र ने बताया कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन नवंबर 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, फिल्म की मुख्य शूटिंग जनवरी 2027 में शुरू करने की योजना है। करीना कपूर और धनुष की इस फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article