ChakraView | Sumit Awasthi | लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने अमित शाह मानहानि मामले में बरी कर दिया है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी है, दरअसल खरगे ने बीते दिन पटना में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी पर विवादित बयान दे दिया, जिस पर अब सियासत बढ़ गई है।