बॉलीवुड

'वो एक गलती थी'- Cocktail में काम करने पर Saif Ali Khan ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 11, 2026, 02:35 PM IST

Saif Ali Khan on Cocktail: सैफ अली खान की पुरानी फिल्म ‘कॉकटेल’ एक बार फिर चर्चा में है। अब एक्टर ने फिल्म से जुड़ी अपनी सोच और किरदार को लेकर खुलकर बात की है।

Image

सैफ अली खान ने कही ये बात (Image Source: Cocktail Movie)

Saif Ali Khan on Cocktail: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हैवान (Haiwaan) को लेकर चर्चा में बने हुए है। सैफ अली खान की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे है। फिल्म को लोग मिला-जुला रिएक्शन दे रहे हैं। इन सब के बीच सैफ अली खान का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने अपनी फिल्म कॉकटेल (Cocktail) को लेकर बात की है। तो चलिए जानते हैं कि सैफ अली खान ने क्या बोला है, जिसको लेकर बी-टाउन में हलचल मच गई है।

सैफ अली खान ने कही ये बात

एक्टर सैफ अली खान एक बार फिर से खबरों हैं। इसकी वजह सैफ अली खान का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। Gulf News से बातचीत में सैफ अली खान ने बताया कि ‘कॉकटेल’ में गौतम का किरदार निभाने का फैसला किरदार से ज्यादा फिल्म को शुरू करवाने से जुड़ा था। उन्होंने कहा, 'मैंने यह किरदार इसलिए किया क्योंकि हम फिल्म बना रहे थे। ये एक ऐसी गलती थी, जो होनी ही थी। 100 प्रतिशत, वो एक गलती थी और ये स्क्रिप्ट को लेकर थोड़ा गलत फैसला था। इसके अलावा फिल्म हल्की-फुल्की और मजेदार मनोरंजक फिल्म थी। मैंने ये फिल्म किरदार के लिए नहीं की थी, मैंने इसे इसलिए किया ताकि फिल्म बन सके। आप अलग-अलग वजहों से चीजें करते हैं। मुझे पूरी तरह पता था कि सबसे दिलचस्प किरदार वेरोनिका का है, लेकिन फिर भी ये उन चीजों में से एक है, जो आप कर ही देते हैं।'

'कॉकटेल 2' नहीं दिखा पाई कमाल

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में सैफ के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और डायना पेंटी (Diana Penty) नजर आई थीं। तो वहीं साल 2026 में आई फिल्म कॉकटेल 2 खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म कॉकटेल 2 में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना का अहम रोल था। सैफ अली खान के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article