बॉलीवुड

Haiwaan Teaser: 12 अगस्त के दिन फैंस को सरप्राइज देंगे Akshay Kumar-Saif Ali Khan

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म हैवान को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसार मेकर्स इसका टीजर 12 अगस्त के दिन दर्शकों के सामने पेश करेंगे।

Image

Haiwaan Teaser: 12 अगस्त के दिन फैंस को सरप्राइज देंगे Akshay Kumar-Saif Ali Khan

KEY HIGHLIGHTS
  • 12 अगस्त को रिलीज होगा हैवान का टीजर
  • अक्षय कुमार-सैफ अली खान हैं लीड रोल में
  • प्रियदर्शन ने किया है डायरेक्शन

अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने 90 के दशक में कई हिट फिल्मों में काम किया था, जिस कारण ये जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा है। सैफ मियां और खिलाड़ी कुमार एक बार फिर से साथ आने जा रहे हैं। डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपनी अगली फिल्म हैवान के लिए इन दोनों कलाकारों को साइन किया है, जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स हैवान का टीजर बहुत ही जल्द दर्शकों के सामने पेश करने वाले हैं, जिसकी डेट फाइनल हो चुकी है। पिंकविला ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया है कि फिल्म हैवान का टीजर 12 अगस्त के दिन दर्शकों के सामने आएगा, जिसके लिए लगातार तैयारियां जारी हैं। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ranbir Kapoor-Alia Bhatt-Vicky Kaushal की Love and War के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए लगी लम्बी कतार

12 अगस्त को आएगा Haiwaan का टीजर

पिंकविला को फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने ये जानकारी दी है कि मेकर्स 12 अगस्त के दिन फैंस को सरप्राइज देंगे। सूत्र के अनुसार, "मेकर्स 12 तारीख को हैवान का टीजर दर्शकों के सामने पेश करेंगे, जिसके साथ इसका प्रमोशन शुरू हो जाएगा। फिल्म हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी दिखाई देगी, जिसको लेकर दर्शक अभी से एक्साइटेड हैं। फैंस का मानना है कि ये दोनों कलाकार एक शानदार कहानी लेकर आएंगे और उनका मनोरंजन करेंगे।" Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "तुम हमेशा मेरी छोटी..." , Sanjay Dutt ने बर्थडे पर बरसाया बेटी Trishala Dutt पर प्यार

Haiwaan में होगा Mohanlal का स्पेशल रोल

डायरेक्टर प्रियदर्शन ने साउथ में कलाकार मोहनलाल के साथ कई सारे प्रोजेक्ट किए हैं, जो सफल रहे हैं। फिल्म हैवान में वो लीड रोल में तो नजर नहीं आएंगे लेकिन इनसाइडर्स ऐसा बता रहे हैं कि वो फिल्म में स्पेशल रोल करते दिखेंगे। अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर हैवान में मोहनलाल का रोल क्या होगा, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है लेकिन ये माना जा रहा है कि वो मूवी में बहुत ही अहम समय पर एंट्री मारेंगे। फिल्म हैवान को प्रियदर्शन 11 सितम्बर 2026 के दिन दर्शकों के सामने पेश करेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article