बॉलीवुड

Haiwaan के महाफ्लॉप प्रदर्शन से नाराज Akshay Kumar के फैंस, बोले "रीमेक पर रीमेक..."

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की हैवान रिलीज होने के साथ ही उनके फैंस का पारा चढ़ चुका है। अक्की के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्हें अच्छी फिल्में चुनने की सलाह दे रहे हैं।

Image

Haiwaan के महाफ्लॉप प्रदर्शन से नाराज Akshay Kumar के फैंस, बोले "रीमेक पर रीमेक..."

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की ताजा रिलीज फिल्म हैवान को दर्शकों से बेहद खराब रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म को दर्शकों ने सिरे से खारिज कर दिया है और लगातार अक्की से शिकायत कर रहे हैं कि वो इतनी खराब मूवीज कैसे कर सकते है? इस वक्त अगर आप सोशल मीडिया पर जाएंगे तो अक्षय कुमार के फैन क्लब्स उनके खिलाफ ट्वीट कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि वो अपने काम को सीरियसली क्यों नहीं ले रहे हैं? अक्षय कुमार के एक फैन ग्रुप ने तो लम्बा-चौड़ा पोस्ट करके उन पर सवाल खड़े किए हैं और पूछा है कि हैवान बनाने का मतलब क्या था? TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: "मिर्जापुर बननी ही नहीं चाहिए...", Shobhaa De का बेबाक रिव्यू वायरल, इंटरनेट पर मचा बवाल

Akkian By Heart नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से Akshay Kumar के एक फैन ने पोस्ट करते हुए लिखा है, "अक्षय जी, सालों से आपका फैन होने के नाते, मैं ईमानदारी से कुछ कहना चाहता हूं। मुझे कभी नहीं लगा था कि ये दिन आएगा और मैं आपका फैन ना रहने की ओर बढ़ूंगा लेकिन समय के साथ ये हो ही गया है। सर आपकी फिल्में एक वक्त क्रिटीक्स द्वारा पसंद की जाती थीं लेकिन अब उनकी तारीफें नहीं होती हैं। ना तो इनको लेकर अब एक्साइटमेंट होती है और ना ही लोग इन्हें देखने के लिए थिएटर जाना चाहते हैं। 30-35 सालों से मैं आपको देख रहा हूं... मुझे पता है कि लोग आपकी फिल्मों के लिए एक्साइटेड होते थे। आपकी फिल्में एक इवेंट की तरह होती थीं। प्लीज रीमेक पर रीमेक करने की जगह आप वो फिल्में करो जो नई कहानियां सुनाएं। इन रीमेक्स की वजह से आपके पक्के फैंस भी आपकी मूवीज के लिए अब एक्साइटेड नहीं रह गए हैं। प्लीज सर इसके बारे में एक बार सोचिएगा।" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Bigg Boss 20: पहले वीकेंड का वार में इन 4 कंटेस्टेंट्स की धज्जियां उड़ाएंगे Salman Khan, हर गलती की मिलेगी सजा?

बता दें कि फिल्म हैवान को दर्शकों से बहुत ही खराब रिस्पॉन्स मिला है, जिस कारण इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी निराश करने वाला रहेगा। ट्रेड पंडितों की अगर मानें तो ये फिल्म पहले दिन 5 करोड़ भी कमाने में नाकामयाब रहेगी। अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे सुपरस्टार्स से सजी हैवान अगर पहले दिन 5 करोड़ भी नहीं कमा पा रही है तो सोचिए कि ये कितनी ही खराब होगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article