बॉलीवुड

Saif Ali Khan Attack: 'एक करोड़ रुपये दो...', नर्स ने कोर्ट में सुनाई उस रात की खौफनाक कहानी

सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में सुनवाई शुरू हो गई है। कोर्ट में परिवार की नर्स ने आरोपी मोहम्मद शरीफुल की पहचान की और बताया कि जनवरी 2025 की उस रात घर के अंदर क्या हुआ था?

Image

सैफ की नर्स ने कोर्ट में सुनाई उस रात की खौफनाक कहानी (pic credit-instagram)

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर उनके बांद्रा स्थित घर में हुए हमले के मामले में अब अदालत में गवाही शुरू हो गई है। इस मामले की पहली गवाह और शिकायतकर्ता, परिवार की नर्स ने कोर्ट में आरोपी मोहम्मद शरीफुल की पहचान की। नर्स के मुताबिक, जनवरी 2025 में कथित चोरी की कोशिश के दौरान उसने आरोपी को छोटे बेटे जेह के कमरे में देखा था। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Koffee With Karan 9: जाह्नवी कपूर ने खोला वजन बढ़ने का राज, वरुण और अर्जुन ने जमाया रंग)

क्या हुआ था उस रात?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 59 साल की नर्स पांच साल से अधिक समय से सैफ अली खान और करीना कपूर खान के परिवार के साथ काम कर रही हैं। वह उनके छोटे बेटे जेह की देखभाल करती थीं। अदालत में अपनी गवाही के दौरान उन्होंने 15 और 16 जनवरी की दरमियानी रात हुई घटना के बारे में बताया। नर्स ने पुलिस को पहले बताया था कि रात करीब दो बजे आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। उन्होंने बाथरूम की लाइट जलती देखी और पहले सोचा कि करीना अंदर होंगी। बाद में उन्हें कुछ गड़बड़ महसूस हुई। तभी उन्होंने टोपी पहने एक व्यक्ति की परछाई जेह के बिस्तर की ओर बढ़ते देखी। नर्स ने बच्चे को उठाने की कोशिश की, तभी आरोपी ने कथित तौर पर उन पर हेक्सा ब्लेड से हमला कर दिया। इस दौरान उनकी दो उंगलियों में चोट आई। नर्स के अनुसार, उस व्यक्ति ने उन्हें चुप रहने को कहा और पैसे मांगे। उसने कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की मांग की।

बता दें कि कमरे में शोर सुनकर जेह की दूसरी देखभाल करने वाली महिला भी जाग गई। इसके बाद घर के बाकी लोगों को घटना का पता चला। सैफ ने आरोपी का सामना किया, लेकिन इस दौरान एक्टर पर भी हमला हुआ। सैफ की पीठ, गर्दन और हाथ में चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई शुरू हुई। इससे पहले आरोपी ने दो बार अपना जुर्म कबूल करने की बात कही थी, लेकिन अदालत ने इसकी मंजूरी नहीं दी। अब कोर्ट में नर्स की गवाही दर्ज की जा रही है। उनकी गवाही अगली सुनवाई में भी जारी रहेगी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article