Haiwaan Song Out: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की अपकमिंग फिल्म हैवान (Haiwaan) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म हैवान पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म हैवान का पहला गाना 'मेरे हीरो हैं वो' रिलीज हो गया है, जो कि यूट्यूब पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस गाने पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Dhamaal के मेकर्स पर लगा धोखाधड़ी का आरोप, इंद्र कुमार-अशोक ठाकरिया के खिलाफ FIR दर्ज)
हैवान का नया गाना आउट
फिल्म हैवान का पहला गाना 'मेरे हीरो हैं वो' रिलीज हो गया है। इस गाने को शान ने अपनी आवाज दी है। गाने में फिल्म में सैफ अली खान के किरदार की झलक देखने को मिलती है, जो कि अंधा है। फिल्म में अक्षय कुमार ने नेगेटिव रोल निभाया है। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। फिल्म के टीजर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद मेकर्स ने यह इमोशनल गाना रिलीज किया है। गाने में सैफ अली खान और बाल कलाकार पहल चौधरी नजर आ रहे हैं। इसे प्रीतम ने कंपोज किया है और इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। गाने को शान और वानिका नायक ने गाया है। इसका म्यूजिक जी म्यूजिक कंपनी ने रिलीज किया है।
'मेरे हीरो हैं वो' गाने में 'हैवान' का भावुक पहलू देखने को मिलता है। यह गाना सैफ अली खान के किरदार और पहल चौधरी के किरदार के बीच के रिश्ते पर आधारित है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग फिल्म की गंभीर और रहस्यमयी कहानी में थोड़ी गर्माहट और मासूमियत जोड़ती है। गाने में सैफ के नए लुक और उनके दृष्टिबाधित किरदार की भी झलक मिलती है। फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय कुमार ऐसे किरदारों में नजर आएंगे, जिनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों के किरदारों के बीच टकराव होने के संकेत मिलते हैं। फिल्म का टीजर भी काफी रहस्यमयी है। इसमें कोई डायलॉग नहीं है, बल्कि डार्क विजुअल्स, म्यूजिक, हंसी और अक्षय-सैफ की परछाइयां एक डरावना माहौल बनाती हैं। टीजर से फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है। हर सीन किसी बड़े खतरे की तरफ इशारा करता है, लेकिन पूरी कहानी का पता नहीं चलता। आप इस मूवी को देखने के लिए कितना एक्साइटेड है हमें कमेंट करके जरूर बताएं...
