बॉलीवुड

Meena Kumari Biopic: तृप्ति-सैफ की नहीं हुई है कास्टिंग, Siddharth P Malhotra ने बताया पूरा सच

कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि तृप्ति डिमरी और सैफ अली खान को मीना कुमारी की बायोपिक के लिए फाइनल किया गया है। इन खबरों पर फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने रिएक्शन दिया है।

Image

मीना कुमारी बायोपिक में नहीं हुई तृप्ति-सैफ की एंट्री (Pic Credit: Instagram)

Siddharth P Malhotra on Triptii-Saif's Casting: हिंदी सिनेमा की दिग्गज और दिवंगत अदाकारा मीना कुमारी की पर्सनल जिंदगी के जुड़ी चीजें जानने के लिए हमेशा बेताब रहते थे। उनकी जिंदगी, फिल्मों और खासतौर पर फिल्ममेकर कमाल अमरोही के साथ उनके रिश्ते पर लंबे समय से बायोपिक बनने की चर्चा चल रही है। इस मूवी को घोषणा के बाद फैन्स इसकी कास्टिंग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने सैफ अली खान और तृप्ति डिमरी को लीड रोल के फाइनल किया है। इन खबरों पर डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मलहोत्रा ने चुप्पी तोड़ दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: साथ में छुट्टियां मना रहे हैं Samay Raina और Medha Shankr? एक जैसे पोस्ट देख फैंस हुए कन्फ्यूज)

'कमाल और मीना' की कास्टिंग अभी फाइनल नहीं

दरअसल हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि 'कमाल और मीना' में मीना कुमारी का किरदार निभाने के लिए तृप्ति डिमरी से बातचीत चल रही है। वहीं सैफ अली खान को कमाल अमरोही के रोल के लिए चुना गया है। हालांकि फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है। डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की कास्टिंग को लेकर चल रही अटकलों पर सफाई दी। उन्होंने फिल्म को मिल रहे प्यार और दिलचस्पी के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया लेकिन साथ ही सभी से अनकन्फर्म्ड रिपोर्ट्स पर भरोसा नहीं करने की अपील की।

उन्होंने साफ किया कि फिल्म पर काम चल रहा है और कास्ट, स्टूडियो और प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारियां अभी आधिकारिक तौर पर लॉक नहीं हुई हैं। डायरेक्टर ने कहा कि जब भी कोई जानकारी फाइनल होगी उसकी घोषणा मेकर्स की तरफ से आधिकारिक रूप से की जाएगी। इससे साफ है कि फिलहाल तृप्ति डिमरी और सैफ अली खान की कास्टिंग को लेकर सामने आई खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Box Office: पंकज-अली स्टारर की कमाई में आई गिरावट, इतना हुआ बिजनेस)

Siddharth P Malhotra's Post

Siddharth P Malhotra's Post

क्या है 'कमाल और मीना' की कहानी?

'कमाल और मीना' का आधिकारिक ऐलान सितंबर 2024 में किया गया था। फिल्म की कहानी हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस मीना कुमारी और फिल्ममेकर कमाल अमरोही की जिंदगी और उनके रिश्ते पर आधारित होगी। मेकर्स के मुताबिक यह सिर्फ एक बायोपिक नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक को बड़े पर्दे पर दिखाने की कोशिश है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article