बॉलीवुड

Saif Ali Khan ने इंस्टाग्राम पर की ऑफिशियल एंट्री, पहली पोस्ट में दिखाई पटौदी लाइब्रेरी की झलक

Saif Ali Khan Official Entry On Instagram: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल एंट्री की है। उन्होंने पहली पोस्ट में पटौदी लाइब्रेरी की झलक दिखाई।

Image

Saif Ali Khan ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Saif Ali Khan Official Entry On Instagram: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सैफ अली खान ने सिनेमा की दुनिया में कई हिट फिल्में दी हैं, जो आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करती है। सैफ अली खान ने यूं तो सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई थी। लेकिन अब बॉलीवुड के 'नवाब' ने उस दूरी को खत्म कर दिया है। दरअसल, सैफ अली खान ने सालों बाद इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल एंट्री की है। उन्होंने अपनी पहली पोस्ट भी इंस्टाग्राम पर साझा की, जिसमें एक्टर ने पटौदी लाइब्रेरी की झलक दिखाई। सैफ अली खान को सोशल मीडिया पर देख फैंस भी उनका स्वागत करते नहीं थक रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Hanuman Ansh देखकर गदगद हुए Sanjay Dutt, प्रोड्यूसर की तारीफ में पढ़े कसीदे

    सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने इंस्टाग्राम पर 'SaifAliKhanPataudi' यूजरनेम के साथ एंट्री की। उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में अपनी लाइब्रेरी की झलक दिखाई। पहली तस्वीर में जहां सैफ पोज देते नजर आए तो वहीं अगली फोटो में वह बुक पढ़ते दिखाई दिये। सैफ अली खान ने फोटोज के कैप्शन में लिखा, "पटौदी लाइब्रेरी, बुक्स को उसके कवर के साथ जज कर रहा हूं।" सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक ही इंसान को फॉलो किया है, जो कि कोई और नहीं बल्कि उनकी पत्नी करीना कपूर खान हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: कैंसर का दर्द झेल चुकी हैं शर्मिला टैगोर, हेल्थ की वजह से ठुकराया था RRKPK का ऑफर

      सोशल मीडिया से क्यों दूर थे सैफ अली खान?

      सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने सालों तक सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। उनका मानना था कि सोशल मीडिया पर नकारात्मकता ज्यादा होती है, जिससे वह खुद को बचाना चाहते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में भी कहा था कि वह किसी भी तरह के फालतू झंझट या मानसिक तनाव में नहीं पड़ना चाहते हैं। साथ ही वह अपनी निजी जिंदगी को भी ऑनलाइन दुनिया से बचाना चाहते हैं।

      बता दें कि सैफ अली खान को आखिरी बार फिल्म "हैवान' में देखा गया था। इस मूवी में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article