बॉक्स ऑफिस

Haiwaan Advance Booking Report: निराश कर देंगे आंकड़े, Akshay Kumar-Saif Ali Khan के फैंस नहीं खरीद रहे टिकिट

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग मूवी हैवान सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है और इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। हैवान को मिल रहे रिस्पॉन्स की बात करें तो वो बहुत खराब है।

Image

Haiwaan Advance Booking Report: निराश कर देंगे आंकड़े, Akshay Kumar-Saif Ali Khan के फैंस नहीं खरीद रहे टिकिट

Haiwaan Advance Booking Report: अक्षय कुमार बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बिगेस्ट स्टार्स में से एक हैं, जिनके करोड़ों फैंस हैं। सालों की मेहनत के बाद अक्की ने ये फैंस जुटाए हैं लेकिन पिछले कुछ समय में जैसे उनकी फिल्में फ्लॉप हुई हैं उनके फैंस उनसे छिटकते जा रहे हैं। दूर होते फैंस का असर उनकी फिल्मों पर पड़ता साफ दिखाई दे रहा है और हैवान को लेकर खाली पड़ीं टिकिट विंडो इसी की गवाही दे रही हैं। फिल्म हैवान की रिलीज चंद घंटे दूर है और अगर इसकी एडवांस बुकिंग की बात करें तो वो बहुत ही खराब है। फिल्म हैवान के एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखकर यही कहा जा सकता है कि ये मूवी सिनेमाघरों में बेहद खराब शुरुआत लेगी और ट्रेड पंडितों को निराश कर देगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Haiwaan 1st Review: Akshay Kumar ने दी सबसे वाइल्ड परफॉर्मेंस, Saif Ali Khan हैं जान

निराश कर रहे हैं Haiwaan के एडवांस बुकिंग के आंकड़े

ट्रेड से सामने आ रही रिपोर्ट्स की माने ंतो फिल्म हैवान की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है लेकिन दर्शक इसके लिए एक्साइटेड नहीं हैं। फिल्म हैवान ने अब तक सिनेमाघरों में केवल 6 हजार टिकिट ही बेचे हैं। जिस तरह से फिल्म की एडवांस बुकिंग ठंडी पड़ी हुई है, उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि ये फिल्म पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी। फिल्म हैवान अगर ओपनिंग-डे पर 5 करोड़ रुपये भी कमा ले तो बड़ी बात होगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Toxic फ्लॉप होने के बाद गम में डूब गए थे Yash, Jaidev Mohan ने किया खुलासा

Haiwaan को मिल रहे हैं कमाल के रिव्यूज

फिल्म हैवान की इनसाइड डिटेल्स की बात करें तो इसे कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है। बताया जा रहा है कि हैवान अक्षय कुमार और सैफ अली खान के करियर की मोस्ट वाइल्ड मूवी होने वाली है, जिसमें इन दोनों ने कमाल की परफॉर्मेंसेज दी हैं। इन दोनों एक्टर्स ने करियर में कई अच्छी परफॉर्मेंस दी हैं, जिन पर हैवान भारी पड़ने वाली है। अगर बात प्रियदर्शन की करें तो उन्होंने बेहद कमाल का स्क्रीनप्ले गढ़ा है जो दर्शकों को चौंका देगा।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article