अध्यात्म

Aaj Kya Hai (आज क्या है): आज कौन सी पूर्णिमा है, आज पूर्णिमा का चांद कितने बजे निकलेगा, आज किसकी पूजा होगी

Aaj Kya Hai (आज क्या है): आज 25 अक्टूबर 2026, रविवार को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और पूर्णिमा तिथि का विशेष संयोग बन रहा है। चलिए जानें आज की पूर्णिमा का नाम क्या है, आज चांद किस समय निकलेगा, आज किस भगवान की पूजा होगी और आज की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

Image

आज पूर्णिमा है या नहीं (Photo- Ai Gemini)

Aaj Kaun Si Purnima Hai: धार्मिक दृष्टि से 25 अक्टूबर 2026 का दिन खास है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सुबह 11 बजकर 55 मिनट तक आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि रहेगी। चतुर्दशी तिथि के समाप्त होते ही आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ हो जाएगा। कल 26 अक्टूबर 2026 की सुबह 9 बजकर 41 मिनट तक आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी। ऐसे में आज ही पूर्णिमा तिथि की पूजा की जाएगी। आज यहां पर आप आज की पूर्णिमा तिथि के नाम, महत्व, पूजा के शुभ मुहूर्त और अन्य जरूरी बातों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

आज कौन सी पूर्णिमा है बताइए

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का संयोग बन रहा है। ऐसे में आज की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा के नाम से जाना जाएगा। हालांकि, शरद पूर्णिमा को भारत के विभिन्न क्षेत्रों में कई अन्य प्रमुख नामों से जाना जाता है। जैसे कि कोजागरी पूजा, कोजागरी पूर्णिमा, शरद पूनम, रास पूर्णिमा, आश्विन पूर्णिमा, कुमार पूर्णिमा, कौमुदी व्रत, कौमुदी पूर्णिमा और नवान्न पूर्णिमा आदि।

आज पूर्णिमा तिथि कब से कब तक है

ज्योतिष गणना का आकलन करें तो आज 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर पूर्णिमा तिथि का आरंभ होगा। इसके बाद कल सुबह तक पूर्णिमा तिथि प्रभावी रहेगी। कल 26 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर पूर्णिमा तिथि का समापन होगा।

शरद पूर्णिमा पर किसकी पूजा की जाती है

शरद पूर्णिमा के पावन दिन मुख्य रूप से चंद्र देव, मां लक्ष्मी और कृष्ण जी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी सभी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है, जिसके कारण उसकी रोशनी में औषधीय गुण और अमृत समान शक्तियां समाहित होती हैं। बता दें कि शरद पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी का प्राकट्य दिवस (जन्म दिवस) भी मनाया जाता है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन ही माता लक्ष्मी समुद्र मंथन से प्रकट हुई थीं। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा इसलिए की जाती है क्योंकि प्राचीन काल में इसी रात उन्होंने गोपियों के साथ महारास रचाया था।

शरद पूर्णिमा की पूजा आज किस समय करें

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:46 बजे से लेकर सुबह 05:37 बजे तक
  • प्रातः संध्या: सुबह 05:11 बजे से लेकर सुबह 06:28 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:42 बजे से लेकर दोपहर 12:27 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 01:57 बजे से लेकर दोपहर 02:42 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:42 बजे से लेकर शाम 06:07 बजे तक
  • सायाह्न संध्या: शाम 05:42 बजे से लेकर शाम 06:59 बजे तक
  • अमृत काल: शाम 05:05 बजे से लेकर शाम 06:36 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: रात 11:40 बजे से लेकर मध्यरात्रि 12:31 बजे तक

शरद पूर्णिमा का चांद कितने बजे निकलेगा आज शहर के अनुसार

  • नोएडा: शाम 5:00 बजे
  • दिल्ली: शाम 5:00 बजे
  • लखनऊ: शाम 4:47 बजे
  • जयपुर: शाम 5:05 बजे
  • मुंबई: शाम 5:28 बजे
  • पटना: शाम 4:31 बजे
  • चंडीगढ़: शाम 4:59 बजे
  • कोलकाता: शाम 4:21 बजे
  • बेंगलुरु: शाम 5:15 बजे
  • इंदौर: शाम 5:12 बजे
  • भोपाल: शाम 5:05 बजे
  • रीवा: शाम 4:48 बजे
  • रायपुर: शाम 4:50 बजे
  • जम्मू: शाम 5:05 बजे
  • अमृतसर: शाम 5:06 बजे
  • पणजी: शाम 5:28 बजे
  • नागपुर: शाम 5:01 बजे
  • प्रयागराज: शाम 4:45 बजे
  • कानपुर: शाम 4:50 बजे
  • गया: शाम 4:33 बजे
  • हरिद्वार: शाम 4:55 बजे
  • वडोदरा: शाम 5:24 बजे
  • अहमदाबाद: शाम 5:25 बजे
  • राजकोट: शाम 5:34 बजे
  • चेन्नई: शाम 5:04 बजे
  • कन्या कुमारी: शाम 5:20 बजे
शरद पूर्णिमा की रात चांद निकलने के बाद चंद्र देव की पूजा की जाती है और उन्हें अर्घ्य अर्पित किया जाता है।

डिस्क्लेमर: ये जानकारी द्रिक पंचांग (दिल्ली) के आधार पर दी गई है। अलग-अलग क्षेत्र और पंचांग पद्धति के अनुसार तिथि एवं समय में मामूली अंतर संभव है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article