Haiwaan Review in Hindi: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को इंडस्ट्री और फैंस अक्सर मास एंटरटेनर बोलते नजर आते हैं लेकिन उन्होंने करियर में कई सारी ऐसी फिल्में की हैं, जिन्होंने सबको चौंकाया है। उनकी अपकमिंग मूवी हैवान भी इसी तरह की फिल्म होने वाली है, जिसमें वो अपनी शानदार परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लेंगे। फिल्म हैवान का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है और इसमें अक्की के साथ सैफ अली खान अहम रोल निभाते दिखाई देंगे। फिल्म हैवान चंद ही घंटों में रिलीज हो जाएगी और उससे पहले इसकी इनसाइड रिपोर्ट्स आने लगी हैं। इन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हैवान अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मोस्ट वाइल्ड मूवी होने वाली है, जो दर्शकों को सीट से हिलने नहीं देगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Toxic फ्लॉप होने के बाद गम में डूब गए थे Yash, Jaidev Mohan ने किया खुलासा
Haiwaan को मिल रहे हैं कमाल के Reviews
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म हैवान 2026 की मोस्ट शॉकिंग मूवी हो सकती है क्योंकि इसमें ना केवल कमाल की कहानी होगी बल्कि इसमें दर्शकों को चौंकाने वाली परफॉर्मेंसेज भी देखने को मिलेंगी। फिल्म हैवान की इनसाइड डिटेल्स की मानें तो "डायरेक्टर प्रियदर्शन की हैवान दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार है। इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने बेहद वाइल्ड परफॉर्मेंसेज दी हैं। प्रियदर्शन ने फिल्म का स्क्रीनप्ले जिस तरह से लिखा है, वो दर्शकों को हिलने नहीं देगा। ये फिल्म थिएटर में एकदम अलग तरह का एक्सपीरियंस देगी।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Maujah Hi Maujah होगा Akshay Kumar-Anees Bazmee की कॉमेडी मूवी का नाम!!
शुरू हो चुकी है Haiwaan की एडवांस बुकिंग
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। अब दर्शक इसकी टिकिट पहले से ही बुक करा सकते हैं। अगर अब तक की रिपोर्ट्स की बात करें तो हैवान को लेकर दर्शक बहुत एक्साइटेड नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन फिल्म को जिस तरह के रिव्यूज मिल रहे हैं वो दर्शकों को थिएटर तक आने के लिए मजबूर कर सकते हैं।
