बॉलीवुड

Stabbing Case: चाकू देखकर आज भी डर जाते हैं Saif Ali Khan, कहा- 'मैं अभी भी इससे बाहर नहीं निकल पाया'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 13, 2026, 07:08 PM IST

Saif Ali Khan on Stabbing Case: सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में हुए चाकू हमले को लेकर अब खुलकर बात की है। अभिनेता ने बताया कि उस घटना का असर आज भी उनकी जिंदगी पर है।

Image

सैफ अली खान ने हमले को लेकर कही ये बात (Image Source: Zoom)

Saif Ali Khan on Stabbing Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हैवान (Haiwaan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सैफ अली खान और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती नजर आ रही है। फिल्म ने पहले दो दिनों में कोई खास कलेक्शन नहीं किया है। अब इन सब के बीच सैफ अली खान का नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने साल 2025 में हुए हमले को लेकर बात की। तो चलिए जानते हैं सैफ अली खान ने क्या बोला है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

सैफ अली खान ने कही ये बात

एक्टर सैफ अली खान की जिंदगी में जनवरी 2025 की वो रात शायद कभी पूरी तरह पुरानी नहीं होगी। मुंबई स्थित उनके घर में घुसे एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में सैफ को गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इलाज के बाद वो ठीक होकर घर लौटे और धीरे-धीरे काम पर भी वापस आ गए। लेकिन हाल ही में Bombay Times को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने बताया कि 'हमने इससे काफी अच्छे तरीके से निपटा। मुझे लगता है सबसे ज्यादा असर मेरी पत्नी पर पड़ा, जो आम तौर पर बहुत सेंसिटिव हैं। हम जल्दी इससे उबर गए। हालांकि ये पागलपन भरा था। मैं अभी भी पूरी तरह इससे बाहर नहीं निकला क्योंकि अगर मुझे चाकू दिख जाए तो मैं रिएक्ट कर जाता हूं।'

जा सकती थी सैफ अली खान की जान

सैफ अली खान ने आगे इंटरव्यू में कहा कि 'मैं इसके बारे में सोचने लगता हूं। ये बहुत किस्मत वाली बात थी क्योंकि चाकू टूट गया। चाकू हमलों के इतिहास का सबसे खराब चाकू था। अगर उसके पास असली रैंबो वाला चाकू होता तो मैं मर जाता। मुझे हर जगह कट लगा, लेकिन जान नहीं गई। मैं इस किस्मत से अभी भी हैरान हूं। मुझे याद है अस्पताल में लेटे हुए सोचा था कि मैं अपने अच्छे दोस्तों के साथ अच्छा वाइन पीना चाहता हूं। मैं जिंदगी का मजा लेना चाहता हूं। अगर मेरी जिंदगी खत्म हो जाती तो ठीक था क्योंकि मुझे लगता है योद्धाओं की अच्छी मौत होती है। मैं बस किसी का हाथ पकड़कर चला जाना चाहता था। मुझे उससे कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन जिस बात से मुझे दिक्कत थी वो थी लकवा हो जाना। मैं बेहद किस्मत वाला था।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article