Aaj Ka Vrishchik Rashifal 02 January 2023, Scorpio Horoscope Today in Hindi: वृश्चिक (Scorpio) – मन परेशान है और आपको लग रहा है की कुछ भी आपकी इच्छाओं के अनुरूप नहीं चल रहा इसलिए आप हालात को भी दोषी ठहराते चले जा रहे हैं। जबकी जिन्दगी किसी के लिए भी ऐसी नहीं होती की सबकुछ ही संभला हुआ हो। कोई न कोई चुनौतियाँ तो हमेशा ही बनी रहती हैं।
क्या करें – जितना संभव हो सके लोगों से जुड़े रहें और तालमेल बनाए रखें, ऐसा करने से आप अपने मन में बिठाई हुई उलझनों को भी दूर कर पाएंगे और अपने हालात को भी बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। थोड़ी सी कोशिश करने से यह सबकुछ संभव होता चला जाएगा।
क्या न करें – काम और कारोबार के क्षेत्र में विचारों के मतभेद में पड़ना ठीक नहीं है। अगर कोई आपके ऊपर बहुत ज्यादा ही दबाव बनाता चला जा रहा है तो आपकी उलझनें बढ़ सकती है पर अपने मन मे घबराहट पैदा करके किसी भी तरह की अच्छी भली स्तिथि को कमजोर करते चले जाना भी ठीक नहीं है।
मेहनत – मेहनत करने का अच्छा फल यह होगा की आप लोगों को बेहतर तरीके से समझने का प्रयास करते चले जाएंगे। वैसे भी इस समय की अच्छाई इस रूप से बनी हुई है की काम से लाभ मिलता चला जाए और मेहनत से वो लाभ सुनिश्चित होता चला जाएगा।
खर्चे और नुकसान – खर्चे बढ़े हुए हो सकते हैं जिन्हें संभालना कठिन है। आपकी मानसिकता भी कुछ ऐसी बनी हुई है की आप असंतोष की वजह से अपनी परेशानियों को अपने ऊपर हावी किए हुए हैं जिसकी वजह से सही योजना नहीं बन पा रही है और यही इस समय की कमी है।
सभी राशियों का 2023 का राशिफल । Yearly Rashifal 2023
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
